फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: पलक तिवारी ने पार की बोल्डनेस की हदें और अवनीत की कातिल अदाएं, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

Thu, 22 Sep 2022 09:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पलक तिवारी, अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर फैंस अपनी पैनी नजर बनाए रखते हैं। हर प्रशंसक अपने चहेते कलाकार के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। सितारे भी इस बात को बखूबी जानते हैं और यही वजह है कि वे भी समय-समय पर खुद से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर देते रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से फैंस के साथ खुद से जुड़ी जानकारी साझा की हैं। आइए जानते हैं....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण मौजूदा समय की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली दीपिका ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खास तस्वीर साझा की है। इस फोटो के जरिए उन्होंने बताया कि पठान फिल्म पर काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन

3 of 11
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर
90 के दशक की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर की फैन फॉलोइंग लाखों में है। एक्ट्रेस ने आज रेड ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें फैंस संग साझा की हैं। खुले बाल और मिनिमल मेकअप में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।

4 of 11
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
पलक तिवारी
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन उससे पहले ही उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं।
विज्ञापन

5 of 11
सनी लियोनी - फोटो : insta
सनी लियोनी
सनी लियोनी ने फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद से ही वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर शेयर की है। कैजुअल लुक में सनी काफी सुंदर नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
अवनीत कौर
बोल्डनेस के मामले में अवनीत कौर भी किसी से पीछे नहीं हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में अवनीत अपनी अदाओं का जलवा दिखाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 11
मोनालिसा - फोटो : social media
मोनालिसा
फैन फॉलोइंग के मामले में मोनालिसा किसी भी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। प्रशंसकों को उनके सोशल मीडिया पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। ताजा तस्वीरों में एक्ट्रेस पिंक कलर के टॉप और जींस में नजर आ रही हैं।

8 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : urvashi rautela/instagram
उर्वशी रौतेला
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत तस्वीर के साथ कैप्शन में एक शेर भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'दिल-ए-नादां तुझे हुआ क्या है, आखिर इस दर्द की दवा क्या है?'

9 of 11
चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
चित्रांगदा सिंह
बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में चित्रांगदा का नाम भी शुमार किया जाता है। एक्ट्रेस अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। उन्होंने आज ब्लू कलर की ड्रेस में अपनी तस्वीर शेयर की है। खुले बाल में वह बहुत सुंदर नजर आ रही हैं।

10 of 11
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
कृति खरबंदा
क्यूटनेस के मामले में कृति कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। उन्होंने आज रेड हाई थाई स्लिट गाउन अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

11 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी
रानी भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी कलाकार हैं। वह ओटीटी पर भी अपना डेब्यू कर चुकी हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। हाल ही में उन्होंने वर्कआउट के दौरान की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ रानी ने कैप्शन में लिखा, 'हर फिक्र को धुएं में नहीं पसीने में उड़ा दो..कड़ी मेहनत का पसीना आपको कामयाबी की ओर ले जाता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें