फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: ब्रालेट में मौनी रॉय ने लगाई आग और उर्वशी का ग्लैम लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Fri, 12 Aug 2022 09:51 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
एंटरटेनमेंट की बात दिमाग में आते ही लोग सिनेमा, वेब सीरीज और छोटा पर्दे की तरफ रुख करते हैं। लोग मनोरंजन से जुड़ी जानकारियों से तो अपडेट रहते ही हैं इसके अलावा फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों से जुड़ी हर खबर जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। सितारें भी अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ खुद से जुड़ी जानकारियां देते रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे' के जरिए जानते हैं किसी सेलिब्रिटी ने आज क्या नया अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
मौनी रॉय - फोटो : insta
अभिनेत्री मौनी रॉय अक्सर अपनी तस्वीरों से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। एक्ट्रेस का हर एक लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है। आज भी एक्ट्रेस ने सिजलिंग अवतार में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। जालीदार ब्रालेट क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में एक्ट्रेस को किलर लुक में पोज करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने काम के साथ ही खूबसूरती के लिए भी फेमस हैं। फैंस उनकी हर एक तस्वीर पर दिल हार बैठते हैं। आज भी एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की ब्रालेट शिमरी ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस के चेहरे की स्माइल उन्हें और भी खूबसूरत बना रही है।

4 of 11
रवि दुबे - फोटो : insta
आजादी के 75 वर्ष के अमृत महोत्सव में सेलिब्रिटीज भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। आज टीवी अभिनेता रवि दुबे ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज के साथ तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "एक भारतीय होने पर गर्व है .. जैसा कि भारत आजादी के 75 साल मना रहा है- आए इसे इतिहास बनाएं, अपने घर में तिरंगा लहरे। 13-15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराएं, चाहे वह आपकी बालकनियां, बरामदा, दरवाजे, खिड़कियां हों।
विज्ञापन

5 of 11
सोनाक्षी सिन्हा अपने भाईयो के साथ - फोटो : insta
आम लोग हों या फिर सेलिब्रिटीज इस समय लोग सोशल मीडिया पर रक्षा बंधन की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी आज अपने भाइयो के साथ तस्वीर शेयर की है, लेकिन हमेशा की तरह उनका अंदाज बिंदास है। एक्ट्रेस ने पीएम मोदी स्टाइल में लिखा- भाईयो और बहनों.....हैप्पी रक्षाबंधन।
विज्ञापन

6 of 11
काजोल - फोटो : insta
अभिनेत्री काजोल आज भी अपनी खूबसूरती से युवा एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती नजर आती हैं। वह अक्सर ग्लैमरस लुक में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने स्माइल करते हुए सेल्फी मोड में तस्वीर शेयर की है। चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।
विज्ञापन

7 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : insta
ईशा गुप्ता अपनी हर तस्वीर से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने बोल्ड लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस को ब्लैक थाई स्लिट ड्रेस में रैंप पर जलवा बिखेरते देखा जा सकता है। ब्रालेट आउटफिट में एक्ट्रेस अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

8 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : insta
भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी की भी लंबी फैन फॉलोइंग है। वह अपनी तस्वीरों और वीडियो से सनसनी मचा देती हैं। आज एक्ट्रेस ने ओवर ऑल ब्लैक आउटफिट में तस्वीरें शेयर की हैं। हरियाली के बीच एक्ट्रेस को स्टाइलिश अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है।

9 of 11
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा - फोटो : insta
अनन्या पांडे इस समय अपनी फिल्म लाइगर को लेकर जमकर प्रमोशन करती नजर आ रही हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रही हैं। आज एक्ट्रेस पर डीडीएलजे का खुमार नजर आ रही है, उन्होंने हरे-भरे खेतों में पोज करते हुए खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ भी नजर आ रही हैं।

10 of 11
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर - फोटो : insta
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर हमेशा अपनी सादगी और प्यारी सी मुस्कुराहट से फैंस का दिल जीत लेती हैं। उनकी फिल्म 'सीता रामम' कुछ समय पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसको लेकर एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। आज भी उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह अभिनेता दलकीर सलमान संग नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
रवीना टंडन - फोटो : insta
रवीना टंडन उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिनकी फिटनेस और खूबसूरती का जलवा 40 के बाद भी कायम है। आज एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग के सूट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें उन्हें शोख अंदाज में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें