फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: मौनी रॉय ने दिखाया हॉट अवतार और कृति का सिजलिंग लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Wed, 31 Aug 2022 10:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
मनोरंजन जगत की से हर रोज नई नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। फिल्म के रिलीज होने से लेकर सितारों की निजी जिंदगी तक के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। वहीं सितारें भी अपनी तस्वीरों और वीडियोज के माध्यम से फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। आज भी कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर खुद सी जुड़ी अपडेट्स शेयर की हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के माध्यम से  जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
मौनी रॉय - फोटो : insta
अभिनेत्री मौनी रॉय अपने काम के साथ ही कमाल के ड्रेसिंग सेंस के लिए भी खूब चर्चा में रहती हैं। वह  अक्सर लुक्स से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। आज एक्ट्रेस ने रेड कलर के ऑफ शोल्डर आउटफिट में अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस को परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 11
कृति सेनन - फोटो : insta
कृति सेनन ने आज हॉट अवतार में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस को  रेड कलर के डीप नेक, हाई थाई स्लिट आउट फिट में कातिलाना अंदाज में देखा जा सकता है। खुले सिल्की हेयर डायमंड नेकपीस के साथ कृति ने मैचिंग हील्स और रेड लिप्सटिक के साथ लुक को कंप्लीट किया है।

4 of 11
सनी लियोनी, डेनियल वेबर - फोटो : insta
सनी लियोनी बॉलीवुड की ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार हैं। अपनी तस्वीरों से वह अक्सर फैंस के होश उड़ा देती हैं। आज सनी लियोनी ने ब्लू कलर के गाउन में अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह डीप नेक के साथ थाई पर स्लिट दिया गया है। एक्ट्रेस ने मैचिंग पर्स और लाइट ज्वेलरी के साथ लुक को कंप्लीट किया है। वहीं कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस को पति डेनियल वेबर के साथ पोज करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 11
मालविका मोहनन - फोटो : insta
साउथ अभिनेत्री मालविका मोहनन अपनी सिजलिंग तस्वीरों से फैंस के होश उड़ा देती हैं। आज एक्ट्रेस ने बोल्ड अंदाज में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ब्लैक कलर के फिशकट स्कर्ट और ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप में परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
विक्की कौशल, कटरीना कैफ अपने परिवार के साथ - फोटो : insta
अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। आज विक्की कौशल ने फिल्म फेयर अवार्ड फंक्शन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह और कटरीना अपने पूरे परिवार संग नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सभी को खिलखिलाकर हंसते हुए देखा जा सकता है। जिसमें उनकयर करते हुए अभिनेता ने प्यारा सा नोट भी साझा किया है।
विज्ञापन

7 of 11
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : insta
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है। आज रकुल प्रीत ने ब्लैक कलर की ऑफ शोल्टर ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप के साथ छोटे ईयरिंग्स के साथ हाई वन बनाया है, उन्हें शोख अंदाज में देखा जा सकता है।

8 of 11
कुणाल खेमू, सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल खेमू और सोहा अली खान भी बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। आज सोहा ने अपने इंस्टाग्राम से खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें कुणाल उके गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं।

9 of 11
कियारा आडवाणी - फोटो : insta
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कियारा आडवाणी ने भी आज रेड कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें हाई थाई स्लिट दिया गया है। एक्ट्रेस को कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है।

10 of 11
मृणाल ठाकुर - फोटो : insta
मृणाल ठाकुर इन दिनों बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में एक हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से तो फैंस का दिल जीत ही लिया है। इसके साथ ही वह अक्सर अपने लुक्स के लिए भी खूब सुर्खियों में रहती हैं और अपने हर स्टाइल से लोगों का ध्यान आकर्षित कर लेती हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म फेयर में भी बिल्कुल अलग अंदाज में शिरकत की। एक्ट्रेस ने ब्लैक कोट व्हाइट शर्ट में तस्वीरें शेयर की हैं। हाई पोनीटेल, छोटे ईयरिंग्स के साथ उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

11 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : insta
आज अनन्या पांडे ने सुकून भरे पल की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें गार्डन में बैठकर मैग्जीन पढ़ते देखा जा सकता है। वह ग्रेल कलर के सूट में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मुझे बस चाहिए (एक और कप मसाला चाय से कोई नुकसान नहीं होगा)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें