फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: समंदर में मौनी ने लगाई आग और दिशा की बोल्ड अदाएं, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Thu, 15 Sep 2022 09:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मौनी रॉय, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट की दुनिया में सितारों की फैन फॉलोइंग लाखों-करोड़ों में होती है। उनमें से बहुत से ऐसे फैंस होते हैं जो अपने फेवरेट कलाकारों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसी वजह से सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उन लोगों तक अपना हर अपटेड पहुंचाते हैं। आज के 'फोटो ऑफ द डे' से हम आपको बताएंगे कि किस सितारे ने अपने फैंस के लिए कौन सी पोस्ट साझा की।
विज्ञापन

2 of 11
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। अब तक वह कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा दिशा अपनी बोल्डनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। आज उन्होंने अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें लोगों के साथ साझा की है। वाइट कलर की ड्रेस में दिशा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित
'धक धक गर्ल' के नाम से मशहूर माधुरी जल्द ही फिल्म 'मजा मा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस काफी उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर की है। ऑरेंज कलर के सूट में वह काफी सुंदर लग रही हैं।

4 of 11
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोहा अली खान
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान भी अपने भाई की तरह एक्टिंग की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं। वह जल्द ही 'हश हश' नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में सोहा ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। फैंस को उनका यह अवतार काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 11
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय
एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अपनी एक्टिंग की वजह से वह खूब तारीफ बटोर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में समंदर किनारे मौनी काफी बोल्ड नजर आ रही है। 
विज्ञापन

6 of 11
मोनालिसा - फोटो : Instagram
मोनालिसा
एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी के साथ हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी मशहूर हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर किया करती हैं। आज उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वाइट ड्रेस में मोनालिसा कहर बरपाती दिख रही हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन आज उन्होंने ट्रेडिशनल लुक में अपनी एक तस्वीर साझा की है। यह फोटो उनके किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी लग रही है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'मौत से पहले भी एक और मौत होती है, देखो जरा अपनी मोहब्बत से दूर होकर।'

8 of 11
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना केवल साउथ में ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में भी काफी मशहूर हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम 'गुड बाय' है। आज रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। फोटो में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है।

9 of 11
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा तन्ना
टीवी की मशहूर अदाकारा करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। फैंस को उनका बॉसी लुक काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि करिश्मा रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'संजू' में एक छोटे से रोल में भी नजर आ चुकी हैं।

10 of 11
राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया
राधिका मदान
एक्ट्रेस राधिका मदान को टैलेंटेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार किया जाता है। अब तक वह कई फिल्मों में अपनी कलाकारी से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। आज उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीर साझा की है। गोल्डेन गाउन में राधिका बला की बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
अनुष्का सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का सेन
सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस अनुष्का सेन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। गुरुवार को अनुष्का कैजुअल लुक में नजर आईं। फैंस को उनकी यह तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। बता दें कि अनुष्का सीरियल्स के अलावा रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें