फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: आमना का सेक्सी अंदाज और बॉडीकॉन ड्रेस में मौनी ने चुराया दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Fri, 30 Sep 2022 08:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मौनी रॉय, आमना शरीफ - फोटो : Social Media
मनोरंजन जगत सिनेमा के अलावा अपने सितारों के लिए भी जाना जाता है और इस इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कमाल की बात यह है कि आज के समय में लगभग हर कलाकार सोशल मीडिया पर एक्टिव है और अपनी जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी बातें फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ही बता देता है। इसके अलावा, सेलेब्स अपनी फिलमों के बारे में भी फैंस को यहीं पर बताते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
विज्ञापन

2 of 11
मौनी रॉय - फोटो : Social Media
मौनी रॉय
टीवी के बाद बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने ऑफ शोल्डर ड्रेस में अपने लुक से फैंस को दीवाना बनाया हुआ है। मौनी ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में क्रीम कलर की ड्रेस में अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो उनके फैंस को खूब भा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
अनुष्का सेन - फोटो : Social Media
अनुष्का सेन
सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन और जन्नत जुबैर की दोस्ती किसी से छिपी नहीं हैं। अक्सर दोनों साथ में मस्ती करती और घूमती फिरती देखी जाती हैं। ऐसा ही कुछ आज भी हुआ। दरअसल अनुष्का सेन जन्नत ने साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें दोनों ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में घूमती नजर आ रही हैं। 

4 of 11
माहिरा खान - फोटो : Social Media
माहिरा खान 
पाकिस्तान के साथ-साथ भारतीय दर्शकों के बीच भी लोकप्रिय अभिनेत्री माहिरा खान भी अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। माहिरा ने आज भी अपने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका खूबसूरत अंदाजा लोगों के दिलों को जीत रहा है। नेट का सूट पहने माहिरा काफी खूबसूरत दिख रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : Social Media
ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। दोनों काफी लंबे रिलेशनशिप के बाद एक रिश्ते में बंधने में जा रहे हैं। शादी की तैयारियों के बीच कपल की पहली तस्वीर सामने आ गई है। दोनों बेहद ही रोमांटिक अंदाज में कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में ऋचा और अली फजल बेहद प्यारे लग रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : Social Media
ईशा गुप्ता
अपने बोल्ड लुक्स के कारण सुर्खियों में रहने वाली ईशा गुप्ता अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। आज भी अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ फोटोज साझा की हैं, जिनमें वह ब्लू कलर की बॉडी फिट ड्रेस पहने कभी लेटकर तो कभी बैठकर पोज देती दिख रही हैं। इनमें ईशा की परफेक्ट बॉडी साफ दिखाई पड़ रही है।  
विज्ञापन

7 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : Social Media
जान्हवी कपूर
अपने बोल्ड लुक्स से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली जान्हवी आए दिन वेस्टर्न आउटफिट्स में अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, लेकिन आज अभिनेत्री ने इंडियन लुक में अपनी फोटोज अपलोड की हैंष इन तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं और सबका दिल चुरा रही हैं।

8 of 11
बिपाशा बसु - फोटो : Social Media
बिपाशा बासु
अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रहीं बिपाशा बसु भी अक्सर सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने बेबी शॉवर से एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी एक दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। बिपाशा के साथ उनकी यह दोस्त भी प्रेग्नेंट है। 

9 of 11
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Social Media
अर्चना पूरन सिंह
 
'द कपिल शर्मा शो' की जज अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी शो के सेट से अपनी कुछ तस्वीर साझा की हैं। इन तस्वीरों में अर्चना का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं एख तस्वीर में वह साउथ सुपरस्टार और मणिरत्नम निर्देशित फिल्म 'पीएस 1' के अभिनेता चियान विक्रम के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।  

10 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : Social Media
रणवीर सिंह
अपने अतरंगी कपड़ों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह ने आज अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में रणवीर पिंक कलर की पैंट शर्ट पहने पोज देते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को देख एक बार फिर यकीन हो गया की रणवीर किसी भी तरह के कपड़े पहन सकते हैं।  
विज्ञापन

11 of 11
आमना शरीफ - फोटो : Social Media
आमना शरीफ
टीवी और बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस आमना शरीफ की खूबसूरती और उनके स्टाइल के चाहने वाले लाखों में हैं। अपने उन्हीं चाहने वालों के लिए आमना अक्सर हॉट तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने ब्लैक शॉर्ट्स और ब्रालेट में कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो इंटरनेट का पारा तेजी से बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें