फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: ऑफ शोल्डर गाउन में मलाइका का हॉट लुक और जान्हवी कपूर की कातिल अदाएं, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट

Sun, 20 Nov 2022 08:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मलाइका अरोड़ा-जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया हमेशा फैंस को आकर्षित करती है। अपने चहेते सितारों की जिंदगी के बारे में जानने के लिए फैंस भी बेकरार रहते हैं। सितारे भी यह बात बखूबी जानते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में फैंस और प्रशंसकों की यह दूरी काफी हद तक कम हो गई है। फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर फैंस के साथ हर दिन अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां शेयर करते नजर आते हैं। फैंस को भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज भी कई कलाकारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कई अहम अपडेट शेयर किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने नए शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस का यह शो 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर 5 दिसंबर 2022 से स्ट्रीम होने वाला है। मलाइका अपने बोल्ड और स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती हैं। आज उन्होंने रेड ऑफ शोल्डर गाउन में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद हॉट लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाडली बेटी जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया है। जान्हवी अपने अभिनय के साथ-साथ लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। आज भी जान्हवी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की हैं।

4 of 11
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। नोरा अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह अक्सर अपने लुक्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। नोरा ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, इनमें वह बिल्कुल परी जैसी लग रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मोनालिसा अक्सर मेकअप में अपनी फोटोज शेयर करती हैं। मगर आज उन्होंने अपनी नो मेकअप फोटोज साझा की हैं। ब्लैक टॉप और ग्रीन स्कर्ट में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कृति सेनन ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में कृति कॉपर कलर के थाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं। कृति का हेयर स्टाइल उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
विज्ञापन

7 of 11
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सारा अली खान भी आए दिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक सेल्फी शेयर की है। इसमें वह वरुण धवन के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों किसी समुद्र के किनारे मस्ती करते दिख रहे हैं। 

8 of 11
ईशिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ईशिता दत्ता इन दिनों फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। ईशिता दत्ता ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। ग्रीन कलर की साड़ी में वह कहर ढाती नजर आ रही हैं।

9 of 11
राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री राधिका मदान भी अक्सर अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं। आज उन्होंने अपनी बेहद क्यूट फोटो शेयर की है। इसमें राधिका अपने पालतू डॉग के साथ नजर आ रही हैं। राधिका का लुक काफी प्यारा लग रहा है।

10 of 11
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री वाणी कपूर आज अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट्स में वाणी बेहद हसीन लग रही हैं। वाणी की तस्वीरों पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है।
विज्ञापन

11 of 11
आमना शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया
आमना शरीफ टीवी की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। आमना अपने लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। आज भी आमना शरीफ ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। ब्लैक शॉर्ट्स और ब्रालेट में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड लग रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें