फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: जान्हवी का शोख अंदाज और माधुरी ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Mon, 26 Sep 2022 08:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
माधुरी दीक्षित, जान्हवी कपूर - फोटो : insta
सिनेमा की हलचल भरी दुनिया से हर रोज नई खबरें सामने आती ही रहती हैं, वहीं फैंस भी मनोरंजन से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। इसके अलावा फैंस अपने पसंदीदा सितारों के बारे में भी अपडेट रहना चाहते हैं। वहीं  सितारे सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए 'फोटोज ऑफ द डे' में  जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
माधुरी दीक्षित - फोटो : insta
माधुरी दीक्षित सिनेमा की सदाबहार अदाकाराओं में से एक हैं। वह आज भी लगातार अभिनय में सक्रिय हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने एथनिक लुक में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ग्लैम करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में माधुरी अपनी कातिल अदाओं से हुस्न की बिजलियां गिराती दिख रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : insta
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने आज व्हाइट कलर के सूट में सिंपल लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह खड़की की तरफ मुस्कुराते हुए पोज करती नजर आ रही हैं। चेहरे की मुस्कान उन्हें और भी खूबसूरत बना रही है।

4 of 11
अनन्या पांडे, चंकी पांडे - फोटो : Social Media
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने आज यादों के खजाने से कई तस्वीरें साझा की हैं। दरअसल, आज चंकी पांडे का जन्मदिन है। ऐसे में अपने पिता का जन्मदिन खास बनाने के लिए अनन्या पांडे ने उनके साथ अपनी बचपन की कई तस्वीरें साझा की हैं। इसके अलावा इसमें कई अन्य तस्वीरें भी शामिल हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने पिता को बर्थडे भी विश किया है।
 
विज्ञापन

5 of 11
मौनी रॉय - फोटो : insta
अभिनेत्री मौनी रॉय अपने अभिनय के साथ ही लुक्स और फैशन सेंस से भी लाइमलाइट लूटती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने एथनिक लुक में तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका शोख अंदाज नजर आ रहा है। ग्रे कलर के फुल स्लीव्स सूट में उनका लुक एलीगेंट लग रहा है।
विज्ञापन

6 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : insta
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने आज मंडे पिक साझा की है। जिसमें वह कार में बैठे हुए कैमरे की दूसरी तरफ पोज करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा- वीकएंड खत्म और शूट शूरू।
विज्ञापन

7 of 11
सनी लियोनी - फोटो : insta
आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई हैं, ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। आज सनी लियोनी ने एथनिक लुक में अपनी तस्वीर साझा की है। जिसमें वह हाथों में डांडिया लिए नजर रही हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी हैं।

8 of 11
कीर्ति सुरेश - फोटो : insta
साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियोज आदि साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की टीशर्ट में अपनी सेल्फी मोड तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह खुले ग्लासेस लगाए मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने मंडे, मंडे ब्लूज जैसे  हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

9 of 11
जन्नत जुबैर - फोटो : insta
अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर ने आज मिरर फोटोज साझा की हैं। वहीं एक तस्वीर में वह बैड पर बैठकर पोज करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में जन्नत जुबैर को ब्राउन आउट फिट में देखा जा सकता है। हल्के हाइलाइटर मेकअप और बालों की पोनी बनाने के साथ हूप ईयररिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट किया गया है।

10 of 11
नेहा कक्कड़ - फोटो : insta
सिंगर नेहा कक्कड़ भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ खुद सी जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज उन्होंने नवरात्रि के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह माता रानी के दरबार में पूजन करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
तृषा कृष्णन, कपिल शर्मा - फोटो : insta
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने आज साउथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल अभिनेत्री इस समय अपनी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन को लेकर चर्चा में हैं। कपिल शर्मा ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "मेरा रिएक्शन, जब मैं इस खूबसूरत लड़की तृषा कृष्णन से मिला"।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें