फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: 'शमशेरा' के बाली-सोना की हॉट केमिस्ट्री और दिव्या का बोल्ड अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Tue, 05 Jul 2022 09:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रणबीर कपूर, वाणी कपूर, दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत में हर रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है। इस चकाचौंध भरी दुनिया में हो रही हलचल के बारे में फैंस भी सब कुछ जानना चाहते हैं। सितारे भी अपनी जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ साझा करने में पीछे नहीं रहते और सोशल मीडिया का सहारा लेकर उनसे जुड़े रहते हैं। आज भी कई सितारों ने पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक की जानकारी शेयर की है। तो चलिए 10 तस्वीरों में आपको बताते हैं आजा का सेलिब्रिटी अपडेट।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
दिव्या अग्रवाल
बिग बॉस ओटीटी की विनर रहीं दिव्या अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें दिव्या का कातिलाना अंदाज देख फैंस भी उनके दीवाने हो गए। डीप नेक ड्रेस के साथ स्मोकी मेकअप में दिव्या का लुक एकदम स्टनिंग लग रहा है।
विज्ञापन

3 of 11
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एक विलेन 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों का लुक काफी बढ़िया लग रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शॉपाहोलिक के साथ एक सेल्फी।'

4 of 11
वाणी कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram
वाणी कपूर
वाणी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वाणी रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। वाणी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह रणबीर की बाहों में दिखाई दे रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी हॉट लग रही है। 'शमशेरा' के सोना और बाली के केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह मेकअप कराती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी काफी बढ़िया लग रहा है। अनुष्का ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- वाइब। फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : Instagram
उर्वशी रौतेला
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आए दिन अपने लुक्स के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिलहाल अभिनेत्री जयपुर में हैं और उन्होंने अपनी स्विमिंग पूल के किनारे से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अभिनेत्री ने ब्लू प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई है और अपने लुक को ग्लासेज के साथ कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

7 of 11
जाहन्वी कपूर - फोटो : Instagram
जाहन्वी कपूर
जान्हवी कपूर जल्द ही वरुण धवन के साथ 'बवाल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की एम्सटर्डम में शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। वहीं, अब दूसरा शेड्यूल पोलैंड में शूट होगा। इसकी जानकारी देते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, 'एम्सटर्डम में बवाल समय बिता रहे हैं, एम्स्टर्डम शेड्यूल खत्म, पोलैंड क्या आप हमारे लिए तैयार हैं?'

8 of 11
सारा अली खान, इब्राहिम अली खान - फोटो : Instagram
सारा अली खान
सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं। इन दिनों सारा लंदन में अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ छुट्टियां मना रही हैं। तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग काफी बढ़िया लग रही है। इब्राहिम नीले रंग की जींस और नीले रंग की ही स्वेटशर्ट में नजर आ रही हैं, तो सारा ब्लू जींस के साथ नियोन कलर की जैकेट में दिखाई दीं।

9 of 11
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
मौनी रॉय
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री को फैंस वेस्टर्न के साथ ही ट्रेडिशनल लुक में भी काफी पसंद करते हैं। हाल ही में मौनी ने साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस भी उन पर फिदा हो गए हैं।

10 of 11
पलक तिवारी - फोटो : Instagram
पलक तिवारी
पलक तिवारी अक्सर ही सुर्खियों में बना रहती हैं। पलक के वेस्टर्न लुक्स को तो फैंस पसंद करते ही हैं। वहीं, वह देसी लुक से भी फैंस का दिल चुरा लेती हैं। पिंक कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में प्यारी सी स्माइल के साथ पलक पोज दे रही हैं। पलक ने इस देसी लुक को गोल्डन कलर के झुमके और गोल्डन नेकलेस से कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

11 of 11
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
अवनीत कौर
सोशल मीडिया स्टार अवनीत कौर अपनी तस्वीरों के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ऑरेंज कलर की ड्रेस में कातिलाना पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने रेड लिपस्टिक के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें