फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: मन्नत की नेमप्लेट फ्लॉन्ट करती नजर आईं गौरी और शनाया का कातिल लुक, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट

Tue, 22 Nov 2022 08:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
गौरी खान-शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया फैंस को हमेशा आकर्षित करती है। फैंस भी अपने चहेते सितारों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में फिल्मी सितारों और प्रशंसकों के बीच की दूरी काफी हद तक कम हो गई है। स्टार्स हर रोज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां साझा करते नजर आते हैं। वहीं, फैंस भी हर पोस्ट पर नजर रखते हैं। आज भी कई कलाकारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कई अहम अपडेट शेयर किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन

2 of 11
गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं, मगर लाइमलाइट में वह खूब रहती हैं। गौरी खान मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। आज गौरी खान ने अपने घर मन्नत के मेन गेट के बाहर लगी नई नेम प्लेट के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने बताया है कि नेम प्लेट में ग्लास क्रिस्टल्स लगे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 11
शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। आज शनाया ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद हॉट तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह ब्लू जींस और डैनिम जैकेट पहने नजर आ रही हैं।

4 of 11
निकिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री निकिता दत्ता अक्सर अपनी बोल्डनेस का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की सिजलिंग तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं। आज भी निकिता ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें वह योग करती नजर आ रही हैं। फोटोज में निकिता अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिशा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करके सनसनी मचाती नजर आती हैं। आज उन्होंने अपनी एक बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है। इसमें वह ब्लैक कलर की बिकिनी पहने मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कियारा आडवाणी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। आज कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह व्हाइट स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में कियारा का लुक बेहद बोल्ड लग रहा है। इसके साथ कैप्शन में कियारा ने फायर इमोजी पोस्ट किया है।
विज्ञापन

7 of 11
सनी सिंह-मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सनी सिंह ने आज एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि दोनों जल्द ही फिल्म ‘द वर्जिन ट्री' में नजर आने वाले हैं। सनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें मौनी ब्लैक कलर के स्कर्ट टॉप में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, स्काईब्लू टीशर्ट और ब्लू जींस में सनी सिंह भी शानदार लग रहे हैं।

8 of 11
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री निक्की तंबोली ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद बोल्ड फोटोज शेयर की हैं। इनमें वह गोल्डन कलर के डीपनेक वनपीस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में निक्की ने किलर पोज दिए हैं। इन तस्वीरों पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही हैं। 

9 of 11
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर छाई रहने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर ने आज ब्लैक शॉर्ट्स और रेड जैकेट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में वह फ्लाइट में बैठी नजर आ रही हैं। अवनीत तस्वीरों में अपनी ब्लैक कलर की कैप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

10 of 11
जूही परमार - फोटो : सोशल मीडिया
जूही परमार छोटे पर्दे की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने टीवी शो 'कुमकुम' से घर-घर में पहचान बनाई। जूही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वह शॉर्ट्स पहने हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने अभिनय और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। सिड सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करते नजर आते हैं। आज उन्होंने क्रीम कलर के सूट-बूट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह काफी शानदार लग रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें