फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: रेड गाउन में दिशा का कातिलाना अंदाज और मौनी की दिलकश अदाएं, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Thu, 14 Jul 2022 10:20 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दिशा पाटनी, मौनी रॉय - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं।सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं। आज भी सितारों ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
विज्ञापन

2 of 11
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
अवनीत कौर
सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर अपने लुक्स के चलते अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अवनीत ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें उनका हॉट अवतार देखने को मिल रहा है। व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट में अवनीत की अदाएं कातिलाना लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म एक विलेन 2 के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। दिशा सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल में अभिनेत्री ने रेड कलर के गाउन में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह कातिलाना पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

4 of 11
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
मौनी रॉय
मौनी रॉय अक्सर ही अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। मौनी की अदाएं देख फैंस भी दीवाने हो रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 11
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram
श्वेता तिवारी
अभिनेत्री श्वेता तिवारी की तस्वीरों को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह थाई हाई स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 
विज्ञापन

6 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
कार्तिक आर्यन
भूल भुलैया 2 को मिली सफलता के बाद कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। अभिनेता सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने मुस्कुराते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। फैंस को अभिनेता की यह तस्वीर और उनका लुक काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

7 of 11
तारा सुतारिया - फोटो : Instagram
तारा सुतारिया
बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। तारा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह गाने की रिकॉर्डिंग करती नजर आ रही हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह उनकी आने वाली फिल्म एक विलेन 2 के लिए हो सकता है।

8 of 11
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram
रकुल प्रीत सिंह
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। 

9 of 11
नेहा धूपिया - फोटो : Instagram
नेहा धूपिया
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हाल ही में अपनी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह मैसी बन में नजर आ रही हैं, जिसके लिए उन्होंने एक बढ़िया सा कैप्शन भी लिखा है। नेहा ने लिखा कि एक मैसी बन हमेशा एक मां का ताज होता है। नेहा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
 

10 of 11
सोनू सूद - फोटो : Instagram
सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद को आपने अक्सर ही लोगों की मदद करते हुए देखा होगा। लेकिन मुंबई की बारिश ने अभिनेता को एक नए दोस्त से मिलवाया, जिसे वह बारिश से बचाते हुए नजर आए। सोनू सूद ने एक छोटे से कुत्ते के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर उसे अपना दोस्त बताया है।
विज्ञापन

11 of 11
रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू - फोटो : Instagram
रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा है। हाल ही में अभिनेत्री ने जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें तीनों घास में लेटे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में तीनों की बॉन्डिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें