फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 7: जान्हवी कपूर के साथ सारा ने किया ऐसा बर्ताव कि अब तक कर रहीं अफसोस, शो में किया खुलासा

Thu, 14 Jul 2022 10:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जान्हवी कपूर-सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
'कॉफी विद करण 7' का दूसरा एपिसोड आज प्रसारित हो चुका है। पहले एपिसोड में जहां रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मेहमान बनकर पहुंचे थे। वहीं, इस बार दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर और सैफ अली खान-अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने शो में शिरकत की। गौरतलब है कि दोनों ही स्टारकिड्स हैं। बता दें कि सारा और जान्हवी में काफी अच्छी दोस्ती है। शो के दौरान इन दोनों ने अपनी दोस्ती के कई दिलचस्प किस्से साझा किए, साथ ही परिवार को लेकर भी कई बातें कीं। शो के दौरान सारा ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान उन्होंने जान्हवी को कमरे में बंद कर दिया था। इसका उन्हें अफसोस है।
विज्ञापन

2 of 6
जान्हवी कपूर, सारा अली खान - फोटो : Instagram
जान्हवी कपूर ने बताया कि वह और सारा केदारनाथ ट्रिप पर साथ गए थे। मगर इस दौरान सारा ने सस्ते के चक्कर में बिना हीटर का कमरा बुक कर लिया। फिर मुझे लॉक करके चली गई। करण जौहर ने जब हैरानी जताई तो सारा ने इसके आगे की सच्चाई बताई। सारा ने कहा, 'इसने कहा था कि इसे सोना है। बाहर से लॉक करके चली गई कि जब आऊंगी तो खोल दूंगी। मैं आई तो देखा यह कांप रही थी। इसका हाल देखकर मुझे बहुत अफसोस हुआ।' जान्हवी ने बताया कि सारा ने ऐसा कमरा लिया था, जिसका बाथरुम भी टूटा हुआ था। इस पर करण ने भी सारा से मजाकिया लहजे में कहा कि सारा क्यों आखिर जान्हवी को इतना टॉर्चर किया?
 
विज्ञापन

3 of 6
सारा अली खान और जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/janhvikapoor
शो के दौरान करण जौहर ने पूछा कि कोविड महामारी और लॉकडाउन का वक्त आप दोनो का कैसा गुजरा? इस पर जान्हवी ने कहा, 'मेरे लिए यह पर्सनली काफी अच्छा रहा। बहुत फन किया हमने। मुझे खुद के साथ बिताने का काफी वक्त मिला। हम पूरी फैमिली एक साथ रहे। हमने एक-दूसरे को समझा। वहीं, सारा ने कहा, 'मुझे मेरे भाई और मां को एक साथ समय बिताने का काफी कम वक्त मिला है। मगर लॉकडाउन में यह कमी पूरी हो गई। इस दौरान हम काफी वक्त साथ रहे। हालांकि कुछ एंजाइटी तो रही थी, लेकिन पर्सनली काफी अच्छा रहा। मैंने खूब पसंदीदा खाना खाया।' 
 

4 of 6
सारा अली खान, जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला
करण ने पूछा कि आप दोनों की दोस्ती की शुरुआत कैसे हुई? क्या लॉकडाउन में आपने एक-दूसरे को ढूंढा? इस पर सारा ने कहा कि हमारी दोस्ती 2018 से भी काफी पुरानी है। वहीं जान्हवी ने कहा कि हमारे पड़ोसी गोवा गए हुए थे। हमारे कुछ कॉमन दोस्त थे तो एक दिन हम सभी मिले। सारा और मैं शाम सात बजे से सुबह तक साथ रहे। इस दौरान हमने जाना कि हमारी काफी चीजें मिलती हैं। वह बातचीत थैरेपी जैसी थी। करण ने पूछा कि मैंने आप दोनों के बारे में सुना है कि आप दोस्त हैं, लेकिन एक-दूसरे को प्रोत्साहित नहीं करती हैं? इस पर दोनों ने हैरानी जताई और कहा कि हम तो साथ में कई ट्रिप कर चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सारा अली और जान्हवी - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद करण जौहर ने सारा और जान्हवी से परिवार को लेकर सवाल पूछे। करण ने सारा से कहा कि आपकी और जान्हवी की परवरिश अलग-अलग तरीके से हुई है। जान्हवी को काफी प्रोटक्शन मिला है। अपने माता-पिता का, पूरे परिवार का। लेकिन, शायद आपको अपने पिता का उस तरह प्रोटक्शन नहीं मिला? इस पर सारा ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इस सवाल का जवाब कैसे दूं।' इसके बाद वह बोलीं, 'बोनी अंकल और पापा भी यह शो देखेंगे तो मैं कुछ ज्यादा नहीं बोलूंगी।' लेकिन, जहां तक बात मम्मी की है तो वो मुझे लेकर बहुत प्रोटक्टिव तो नहीं हैं। ऐसा नहीं हैं कि दस बार कॉल करें। लेकिन वह काफी मजबूत हैं और हमेशा मेरे साथ खड़ी रहती हैं। हां, पापा को लेकर कभी ऐसा फील नहीं आया कि बहुत प्रोटक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जान्हवी कपूर और नम्रता- सारा अली खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
करण ने जान्हवी से सवाल किया कि मां के जाने के बाद क्या बदलाव आए? इस पर जान्हवी ने कहा कि मम्मी के जाने के बाद जो खोया, वो कभी नहीं भरा जा सकता। लेकिन, कई नई चीजें मिलीं। जान्हवी ने कहा कि इनमें अंशुला दीदी और अर्जुन भैया सबसे शानदार हैं। हर परिवार में कुछ मसले तो रहते ही हैं। लेकिन, अर्जुन भैया और अंशुला दीदी की वजह से हमेशा ही सिक्योर फील होता है। मैं उनका शुक्रिया करना चाहूंगी। मैं पहले कैसी थी, यह सोचकर भी कभी-कभी खराब लगता है। बता दें कि करण के शो में जान्हवी और सारा ने एक ही रंग के कपड़े यानी ब्लैक आउटफिट्स में शिरकत की। दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक थी। इस शो को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें