निकम्मा से सामने आया शिल्पा शेट्टी का पहला लुक
- फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिल्पा शेट्टी ने अपने किरदार के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा, 'फिल्म में मेरे किरदार का नाम अवनी है, जो मेरी रियल पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग है। वह सुपरहीरो नहीं है बल्कि एक बहुत ही पावरफुल किरदार है। अगर आप थिएटर में शिल्पा शेट्टी को देखना चाहते हैं, तो मैं चाहूंगी की आप न जाएं। आपको निराशा ही हाथ में लगेगी। वहां अवनी शिल्पा पर भारी पड़ती है। मैंने 14 साल के बाद इस तरह के किरदार के लिए हामी भरी है। डायरेक्टर ने ही मुझे मनाया है। इस फिल्म में वो सब कुछ हैं, जो ऑडियंस को चाहिए।'