फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: अवनीत कौर ने हॉटनेस से लगाई आग और मौनी रॉय का दिलकश अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Sat, 03 Sep 2022 09:33 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अवनीत कौर, मौनी रॉय - फोटो : insta
मनोरंजन की बात हो तो लोग हमेशा अपडेट रहना चाहते हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखने के साथ ही फैंस अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी में काफी उत्सुक रहते हैं। वहीं सिनेमा जगत से लेकर टीवी की दुनिया के सितारे भी खुद से जुड़ीं जानकारियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। 'फोटोज ऑफ द डे' के माध्यम से जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
अवनीत कौर - फोटो : insta
टीवी से एक्ट्रेस से सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी अभिनेत्री अवनीत कौर अपनी खूबसूरती और सिजलिंग तस्वीरों से अक्सर इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। आज अवनीत कौर ने स्पोर्ट्स वेयर में बोल्ड अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का फैंस का दिल धड़काती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
मौनी रॉय - फोटो : insta
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय जल्दी ही ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। आज मौनी ने शिफॉन ग्रीन साड़ी में कहर ढाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को दिलकश अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है।

4 of 11
मोनालिसा - फोटो : Social Media
भोजपुरी अभिनेत्री अपनी दिलकश अदाओं से फैंस का दिल धड़का देती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें मोनालिसा का बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में मोनालिसा छोटी सी चेक प्रिंट की मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में कातिलाना अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
तमन्ना भाटिया - फोटो : insta
इन दिनों गणेश उत्सव की धूम हर ओर देखने को मिल रही है। कई सेलेब्स ने अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया है। आज साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंची। जहां से उन्होंने खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह बप्पा का आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस को हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 11
तारा सुतारिया - फोटो : social media
अभिनेत्री तारा सुतारिया भी अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल लूटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती हैं। आज एक्ट्रेस ने एथनिक लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। लहंगे हैवी जरदोजी वर्क लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टा, जढ़ाउ ज्वेलरी और बालों का जूड़ा बनाकर लुक को कंप्लीट किया है। वहीं डीप नेक ब्लाउज के साथ वह बोल्डेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को साइड मिरर पोज करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 11
सत्य प्रेम की कथा - फोटो : Instagram
अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी 'भूल भूलैया 2'  के बाद एक बार फिर से साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आने वाले हैं। आज उनकी आगामी फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' की शूटिंग शुरू हो गई है। इसकी जानकारी कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर साझा कर दी है, जिसमें कियारा और कार्तिक दोनें रूहानी अंदाज में नजर आ रहे हैं।

8 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : insta
अभिनेत्री रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने नो मेकअप लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ग्लो करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने लिखा- नेचुरल त्वचा।

9 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : Social Media
अभिनेत्री शमा सिकंदर 41 की उम्र में भी बेहद फिट और ग्लैमरस नजर आती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज भी अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें हमेशा की तरह उनका ग्लैमरस लुक लोगों के दिल धड़का रहा है।  पिंक कलर की डीप नेक गाउन में शमा ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

10 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : insta
बॉलीवुड की ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार  ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल धड़का देती हैं। आज एक  बार फिर से एक्ट्रेस ने एथनिक लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया है। उन्हें लाइट पर्पल लहंगे के साथ डीप नेक ब्लाउज में पोज करते देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन

11 of 11
निक्की तंबोली - फोटो : insta
बिग बॉस से चर्चा में आईं निक्की तंबोली आए दिन अपने बोल्ड फोटोज के चलते सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने एक बार फिर से अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। निक्की तंबोली को व्हाइट कलर के आउटफिट में शोख अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें