पंकज त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
मिर्जापुर
'मिर्जापुर' अमेजन प्राइम की टॉप वेब सीरीज में से एक है, जिसके तीसरे सीजन का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज के दोनों सीजन में खूब सारा क्राइम दिखाया गया है। लेकिन दूसरे सीजन का अंत एक सस्पेंस के साथ किया गया, जो मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की मौत से जु़ड़ा है। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विक्रान्त मैसी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार एक साथ नजर आए थे।