फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून से लौटकर समांथा और चैतन्य ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, देखिये तस्वीरें

Mon, 13 Nov 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Samantha And Naga Chaitanya
साल की सबसे चर्चित शादी का जश्न अभी भी जारी है। वैसे तो शादी के बाद चेन्नई में भी इस कपल की रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। हनीमून से लौटने के बाद इस कपल ने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए हैदराबाद में भी एक आलीशान पार्टी आयोजित की। हमेशा की तरह इस फंक्शन में भी दोनों बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। समांथा जहां सिल्वर गाउन में जलवे बिखेर रहीं थीं तो वहीं नागा चैतन्य नीले रंग के सूट में सबका ध्यान आकर्षित कर रहे थे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Samantha And Naga Chaitanya
इस पार्टी में मेगास्टार चिरंजीवी, राम चरण तेजा, अल्लु अर्जुन, वरुण तेज जैसे मेगास्टार ने पार्टी में चार चांद लगा दिये। इसके अलावा 'बाहुबली' फेम फिल्म मेकर एसएस राजमौली, नन्दमूरि हरिकृष्णा, यूवी कृष्णनम राजू, कृष्णा मुरली मोहन, राशी खन्ना भी ग्रैंड रिसेप्शन का हिस्सा बने।

 
विज्ञापन

3 of 5
Samantha And Naga Chaitanya
हैदराबाद में आयोजित इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शरीक हुए। नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन, चाचा वैंकटेश, भाई राणा दग्गुबाती और अखिल अक्किनेनी ने भी पार्टी की रौनक बढ़ाई। गौरतलब है कि पिछले महीने इस कपल की शादी के फौरन बाद राणा दग्गुबाती ने ही आलीशान पार्टी रखी थी।  समांथा और नागा चैतन्य के रिसेप्शन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त पसंद की जा रही हैं। फैंस इन पर लाइक और कमेंट करते नहीं थक रहे हैं।




 

 

4 of 5
Samantha And Naga Chaitanya
साउथ फिल्म के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और टॉलीवुड एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की शादी इस साल की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली शादी रही। दोनों 6 अक्टूबर को गोवा में शादी के बंधन में बंधे। इस कपल ने दो बार शादी की थी, एक बार हिंदू रीति रिवाज से और दूसरी बार कैथोलिक रस्मों से। इस कपल ने लंदन में हनीमून मनाया जिसकी कई तस्वीरें खुद समांथा ने सोशल मीडिया पर शेयर की।
पढ़ें: शाही अंदाज में हुई साउथ के सुपरस्टार के बेटे की शादी, सामने आईं तस्वीरें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Samantha And Naga Chaitanya
समांथा और नागा की पहली मुलाकात फिल्म 'ये माया चेस्वे' के सेट पर 2009 में हुई थी। एक्ट्रेस सामंथा की ये पहली फिल्म थी। कहा जाता है कि साल 2015 में फिल्म 'ऑटोनगर सूर्या' के सेट पर दोनों की जब मुलाकात हुई तब दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे थे। 
  पढ़ें: साल की सबसे बड़ी शादी, अब सामने आई समांथा और नागा की हनीमून की तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें