फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल के डाकुओं के बीच रोमांस करेंगे भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत

Mon, 13 Nov 2017 12:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'दम लगा के हईशा', 'टॉयलेट' और 'शुभ मंगल सावधान' के बाद भूमि पेडनेकर अब चंबल के डाकुओं की फिल्म में नजर आएंगी। दरअसल, 'इश्किया' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक अभिषेक चौबे चंबल के डाकुओं के जीवन पर आधारित एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
इस फिल्म की स्क्रिप्ट और स्टारकास्ट फाइनल कर ली गई है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक की इस फिल्म का टाइटल 'सोन चिरैया' होगा। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। 
पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड पर यूजर ने किया आपत्तिजनक कमेंट- 'मुझे याद है वो रात जब हम दोनों...'
विज्ञापन

3 of 5
भूमि पेडनेकर
दरअसल, बॉलीवुड में चंबल के डाकुओं पर कई फिल्म बनी हैं, लेकिन इन फिल्मों की कहानी के केंद्र में सिर्फ डकैती, खून खराबा और लूटपाट ही दिखाया गया है। अभिषेक अपनी फिल्म में चंबल के डाकुओं के जीवन का दूसरा पहलू दिखाएंगे। 

4 of 5
bhumi - फोटो : file photo
इस फिल्म में भूमि पेडनेकर, सुशांत सिंह राजपूत के अलावा मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा,रणवीर शोरी भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवारी में शुरू होगी। फिल्म को लेकर सबसे बड़ी बात किरदारों का लुक और भाषा है, जिस पर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhumi - फोटो : file photo
बता दें कि 'सोन चिरैया' के अलावा सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की 'केदारनाथ' भी अगले साल आने आने वाली है। इस फिल्म में 2013 में केदारनाथ में आई तबाही को दिखाया जाएगा। इसके अलावा सुशांत जल्द ही 'चंदा मामा दूर के' में भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें