कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'फोन भूत' 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कटरीना, के साथ उनके को-स्टार्स ने भी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया है और फैंस के बीच भी इस फिल्म को लेकर काफी बज देखने को मिला, लेकिन रिलीज के बाद सिनेमाघरों तक यह दर्शकों को खींचने में नाकाम दिखाई दे रही है। पहले दिन के बाद अब 'फोन भूत' के दूसरे दिन के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। पहले दिन के मुकाबले फिल्म का कमाई में कुछ बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। हालांकि यह उम्मीद के मुताबिक काफी कम है।