फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mili Box Office Collection Day 2: दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई जान्हवी की ‘मिली’, दूसरे दिन हुई इतनी कमाई

Sat, 05 Nov 2022 09:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हर हफ्ते की तरह इस शुक्रवार भी सिनेमाघरों में कई फिल्मों ने दस्तक दी। इस हफ्ते बॉलीवुड और अन्य भाषाओं की कुल 23 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Mili - फोटो : Social media
हर हफ्ते की तरह इस शुक्रवार भी सिनेमाघरों में कई फिल्मों ने दस्तक दी। इस हफ्ते बॉलीवुड और अन्य भाषाओं की कुल 23 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आ रहे हैं। बड़े पर्दे पर प्रदर्शित हो रही इन फिल्मों में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' का नाम भी शामिल है। इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब दर्शकों का यह इंतजार खत्म हो गया है। इसी बीच फिल्म की दूसरे दिन हुई कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि दर्शकों को कैसी लग रही है जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली'-
विज्ञापन

2 of 4
मिली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'मिली' जान्हवी कपूर की पहली सर्वाइवल फिल्म है, जिसे दर्शकों की तरफ से मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म पहले दिन ही कुछ खास नहीं कर पाई। मलयालम फिल्म की इस हिंदी रीमेक को दर्शकों की तरफ से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिल पा रही है। फिल्म ने जहां पहले दिन मात्र 50 लाख के साथ अपनी ओपनिंग की थी तो वहीं अब दूसरे दिन हुए कारोबार के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, बोलीं- उसके खिलाफ मेरे पास सबूत हैं...

विज्ञापन

3 of 4
Mili - फोटो : Social media
दूसरे दिन यानी शनिवार को हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वीकएंड का फिल्म को थोड़ा बहुत फायदा मिलता दिख रहा है, जिसके साथ ही फिल्म ने अपने पहले शनिवार को 60 लाख की कमाई कर ली है। इसके साथ ही अब फिल्म की कुल कमाई 1.10 करोड़ पर हो गई है।

Photos of the Day: अंकिता का बोल्ड अंदाज और जन्नत गर्ल की अदाओं ने धड़काया दिल, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

4 of 4
मिली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की शुरुआत को देख यह कहा जा सकता है कि जान्हवी कपूर की 'मिली' दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि जान्हवी कपूर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं या पूरी तरह नाकाम हो गई हैं। फिल्म की बात करें तो यह फिल्म मलयालम थ्रिलर हेलेन का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, जिसमें जान्हवी कपूर के साथ सनी कौशल स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं।

Bhojpuri: बोल्डनेस में उर्फी जावेद को भी टक्कर देती हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, तस्वीरे देख छूट जाएंगे पसीने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें