ए ब्वॉय, ए गर्ल, ए ड्रीम: लव ऑन इलेक्शन नाइट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
7. ए ब्वॉय, ए गर्ल, ए ड्रीम: लव ऑन इलेक्शन नाइट (A Boy, A Girl, A Dream: Love on Election Night) 2018
कासिम बसीर निर्देशित फिल्म 'ए ब्वॉय, ए गर्ल, ए ड्रीम: लव ऑन इलेक्शन नाइट' अमेरिकी रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म की कहानी 2016 के राष्ट्रपति चुनाव की रात एक एलए क्लब प्रमोटर और मुसाफिर फ्रीडा की रोमांचक और भावनात्मक यात्रा के बारे में है। इन दोनों की मुलाकात बस में होती है और दोनों अपने टूटे हुए सपनों को फिर से देखने की चुनौती स्वीकार करते हैं। फिल्म में ओमारी हार्डविक, मेगन गुड, जे एलिसो, डिजॉन टाल्टन, वेस्ले जोनाथन, एफ़ियन क्रॉकेट की प्रमुख भूमिकाएं हैं। यह फिल्म भी वन टेक मे फिल्माई गई।