फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phone Bhoot Box Office Collection: टिकट खिड़की पर 'फोन भूत' की बेहद सुस्त रफ्तार, तीसरे दिन ऐसा रहा कारोबार

Sun, 06 Nov 2022 05:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
फोन भूत - फोटो : सोशल मीडिया
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़े सितारों की फिल्में एकसाथ टकराई हैं। कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा और जाह्नवी कपूर की फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। लेकिन यहां हम सिर्फ कटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत  की बात करने जा रहे हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई फोन भूत का सितारों ने जमकर प्रमोशन किया है। फैंस के बीच भी इस फिल्म का काफी बज देखने को मिला, लेकिन ये फिल्म सिनेमाघरों में कोई कमाल नहीं दिखा पा रही है। फोन भूत को टिकट खिड़की पर रिलीज हुए तीन दिनों का समय बीत चुका है, लेकिन फिल्म की कमाई काफी कम है।
विज्ञापन

2 of 4
फोन भूत - फोटो : सोशल मीडिया
फोन भूत एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में कटरीना कैफ भूत के किरदार में हैं इसके अलावा इस फिल्म में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म को रिव्यू भी मिला-जुला दिया गया था। पिछले काफी समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के ये फिल्म सिनेमाघरों में खींचने में नाकामयब रही है। लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर पसंद आया था, लेकिन फिल्म उतना कमान नहीं दिखा पा रही है।

इसे भी पढ़ें- Kangana Ranaut: एलन मस्क के समर्थन में आईं कंगना रणौत, ब्लू टिक को लेकर कह दी ये बड़ी बात
 
विज्ञापन

3 of 4
फोन भूत की टीम - फोटो : insta
फोन भूत के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म की काफी धीमी शुरूआत हुई थी। शुक्रवार को फोन भूत ने महज 2.05 करोड़ रुपये  का कलेक्शन किया था। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फोन भूत के तीसरे दिन के कारोबार की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार रविवार को फोन भूत ने महज तीन करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 7.80 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

4 of 4
फोन भूत टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जिस हिसाब से फोन भूत काफी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है, इसके लिए आगे का रास्ता बेहद कठिन होने वाला है। 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को गुरमीत ने डायरेक्ट किया है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे निर्मित किया गया है। बता दें कि मेकर्स ने फिल्म को देशभर में करीब 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है, जबकि विदेशों में ये फिल्म 500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें