टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद और एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम की शादी हो चुकी है। शादी के फोटोज और वीडियो खुद शोएब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैन्स भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। साथ ही फैंस भाई-बहन के प्यार की काफी तारीफ कर रहे हैं।