फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valimai: अजित के फैंस पर सिनेमा हॉल के बाहर फेंका गया पेट्रोल बम, 'वलिमै' के सुबह 4 बजे के शो भी हाउसफुल

Thu, 24 Feb 2022 06:29 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अभिनेता अजित - फोटो : insta
साउथ अभिनेता अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वलिमै' गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है कि सुबह चार बजे का शो भी हाउसफुल चल रहा है। इसी बीच सिनेमा हॉल के बाहर अभिनेता अजित के प्रशंसकों पर पेट्रोल बम फेंके जाने की खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक, अभिनेता अजित कुमार की फिल्म 'वलिमै' की स्क्रीनिंग के लिए गुरुवार को तड़के सिनेमा हॉल के बाहर भीड़ जमा थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों द्वारा पेट्रोल बम फेंका गया। हमले में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ajith - फोटो : social media
पुलिस के मुताबिक यह घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई, जब नवीन कुमार तमिलनाडु के गांधीपुरम इलाके में थिएटर परिसर के सामने अभिनेता अजित का फ्लेक्स बोर्ड लगा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर दो लोग आए, नवीन कुछ समझ पाते उससे पहले ही दोनों ने उनके ऊपर पेट्रोल बम फेंक दिया। उन्होंने कहा कि विस्फोट में नवीन को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

3 of 4
अभिनेता अजित - फोटो : insta
मामले की चल रही है जांच-
पुलिस को इस घटना को अंजाम देने के पीछे बैनर लगाने को लेकर अभिनेता के प्रशंसकों और अन्य लोगों के बीच रंजिश होने का संदेह है। इस घटना के बाद से शहर के अन्य सिनेमाघरों के सामने भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

4 of 4
अभिनेता अजित - फोटो : insta
अभिनेता अजित कुमार स्टारर फिल्म 'वलिमै' एच विनोद द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और जान्हवी कपूर भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। वलिमै को दर्शकों का भरपूर रिस्पॉन्स मिल रहा है। यहां तक की प्रशंसक अभिनेता अजित के पोस्टर्स को दूध से नहलाते नजर आ रहे हैं और उनकी आरती भी उतार रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें