संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म सेक्स वर्कर पर आधारित है। ट्रेलर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर कई मीम्स बनाए गए थे। 25 फरवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जितना ही ये फिल्म चर्चा में है, उतनी ही विवादों से भी घिरी हुई है। ट्रेलर आने के बाद बहुत से यूजर्स ने आलिया के लुक को कॉपी करते हुए और उनके डायलॉग्स बोलते हुए इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर की थी। रील्स बनाने वालों में छोटी बच्ची भी थी। जिसका वीडियो आने के बाद कंगना रनौत ने आपत्ति जताई थी।