सलमान खान के DA-BANGG टूर ने रविवार को दिल्ली में दस्तक दी। उनके इस कॉन्सर्ट में खचा-खच भीड़ भी देखने को मिली। खास बात ये है कि सलमान खान का DA-BANGG टूर का कॉन्सर्ट पहली बार इंडिया में हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सलमान के फैंस की भीड़ सलमान और उनकी टीम को देखने के लिए मौजूद थी। लंदन, हांगकांग, ऑकलैंड और मेलबर्न जैसे चार देशों में भी DA-BANGG ने अपना जलवा बिखेरा है। खास बात ये है कि सलमान खान के DA-BANGG गैंग को हर देश में बहुत पसंद किया गया।
When the Tiger walks 😍 Event conceptualised, scripted and managed by @sohailkhanofficial entertainment and #JAEvents. @jordy_patel @aadu_adil ⭐️⭐️ #DABANGGTOUR #salmankhan #bollywood #music #dance #movies #film #sultan #actor #celebrity #entertainment #btown #sonakshisinha #kritisanon #daisyshah #prabhudeva #manieshpaul #meetbros #artists #love #dabanggtourdelhi @aslisona @kritisanon @shahdaisy @prabhudheva73 @meetbrosofficial @manieshpaul A post shared by JA Events (@thejaevents) on Dec 10, 2017 at 8:29am PST
विज्ञापन
3 of 5
बात करें दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट की तो इस कॉन्सर्ट में करीब 65 हजार ये ज्यादा लोग मौजूद थे। प्रोग्राम की तस्वीरें इतनी शानदार हैं कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस कॉन्सर्ट को एक्टर और टीवी प्रजेंटर मनीष पॉल ने होस्ट किया। वहीं फिल्म 'बरेली की बर्फी' की एक्टर्स कृति सनन, मीत ब्रोदर्स (मनमीत और हरमीत सिंह) के सुपरहिट सॉन्ग 'मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड, चिट्टियां कलाइयां, हाइ हील्स और बेबी डॉल पर ठुमके लगातीं नजर आईं।
4 of 5
इसके आलवा सलमान की दो हीरोइन डेजी शाह और सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने डांस से दिल्ली वालों का दिल जीता। बता दें कि सोनाक्षी भी इस टूर में लगातार शामिल हो रही हैं। इतना ही नहीं अपने डांस के लिए फेमस प्रभुदेवा भी अपने शानदार परफोर्मेंस दी।
आपको बता दें सलमान की इस गैंग में इन कलाकारों के अलावा अलग-अगल एक्टर और एक्टर्स भी जुड़ते रहते हैं। पिछले कुछ टूर पर बिपासा बासु, रैपर और म्यूजिक कंपोजर बादशह, जैकलिन फर्नांडिस और अक्षय कुमार ने कईं स्टेज शो पर लाजवाब परफोर्मेंस कर चुके हैं।