फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्या पांडे की कजिन हुईं सोशल मीडिया बुलिंग का शिकार, कहा- 'ये मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गया है'

Tue, 09 Jun 2020 02:14 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अलाना पांडे - फोटो : Social Media
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ये सेलेब्स अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करते रहते हैं। कई फैंस इनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो इन सेलेब्स को काफी ट्रोल भी करते हैं। अब हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इस बार ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे।
विज्ञापन

2 of 6
अलाना पांडे
अलाना पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अलाना की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जाता है। लेकिन हाल ही में अलाना ने सोशल मीडिया पर बुलिंग की घटना को साझा किया है। उन्होंने बताया कि ऐसा उनके साथ अक्सर होता रहता है।
विज्ञापन

3 of 6
अलाना पांडे - फोटो : Social Media
दरअसल अलाना पांडे ने हाल ही में आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने इस घटना की जानकारी दी है। अपनी पोस्ट में अलाना लिखती हैं, 'मेरे पोस्ट पर एक महिला ने कमेंट किया था कि मेरा गैंगरेप होना चाहिए क्योंकि मैंने बिकिनी में तस्वीर साझा की थी। उसके बाद उसने उस पोस्ट पर मेरे माता- पिता को भी टैग किया। जिससे वो भी उसे देख सकें। काश मैंने स्क्रीनशॉट ले लिया होता।'
 

4 of 6
अलाना पांडे
आगे अलाना लिखती हैं, 'कमेंट देखकर मैं काफी विचलित हो गई थी। मैंने तुरंत ही उस महिला को ब्लॉक कर दिया। और इंस्टाग्राम ने भी उस कमेंट को डिलीट कर दिया।' अलाना लिखती हैं, 'जब मैं उस महिला को ब्लॉक करने के लिए उसकी प्रोफाइल पर गई तो मैंने देखा कि वो एक शादीशुदा महिला थी और उसकी एक बेटी भी थी। वो भी मुझसे छोटी। मुझे समझ नहीं आता कि आप ऐसा किसी दूसरे के बच्चे के बारे में कैसे सोच सकते हो।'
विज्ञापन

5 of 6
अलाना पांडे
इस पोस्ट के साथ अलाना ने कैप्शन के माध्यम से ये भी बताया कि ऐसा उनके साथ पहली बार नहीं हुआ है। अलाना ने कैप्शन में लिखा, 'ये एक महीने पहले हुआ था। काश मैंने इसके बारे में पहले ही बात की होती। लेकिन सुबह उठते ही ऐसी चीजें पढ़ना अब मेरे लिए आम बात है ये मेरी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। ये केवल 1 प्रतिशत है मुझे ये रोज सुबह उठकर पढ़ना पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
alanna panday - फोटो : social media
गौरतलब है कि अलाना पांडे अभिनेता चंकी पांडे के भाई की बेटी है और अनन्या की कजिन। अलाना पेशे से मॉडल हैं और अनन्या की ही तरह बेहद स्टाइलिश भी हैं। अलाना पांडे सोशल मीडिया सेंसेशन हैं उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। अलाना भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। उनकी तस्वीरों को देख कहा जा सकता है कि वो बोल्डनेस में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।

पढ़ें: सारा अली खान के साथ योग करते दिखे इब्राहिम, भाई-बहन की इस तस्वीर ने जीता फैंस का दिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें