फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 14वें दिन कितनी हुई 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई, जानें 'पेद्दी' का गुरुवार का कलेक्शन

Thu, 25 Jun 2026 10:48 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Thursday: इन दिनों सिनेमाघरों में साउथ और बॉलीवुड की फिल्में लगी हुई हैं। जिनमें राम चरण की 'पेद्दी' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' शामिल है। जानें आज गुरुवार को दोनों फिल्मों ने कितने की कमाई की है।
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज दिलजीत की इस फिल्म की रिलीज को पूरे 14 दिन हो चुके हैं। वहीं निर्देशक बुची बाबू सना की फिल्म 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। राम चरण की इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे 22 दिन हो चुके हैं। जानें आज गुरुवार को इन दोनों में से किसने ज्यादा कलेक्शन किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
पेद्दी - फोटो : एक्स
'पेद्दी' का हफ्तों का कलेक्शन
  • 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
  • पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 193.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई
  • इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते कुल 34.45 करोड़ रुपये की कमाई की
  • तीसरे हफ्ते का कलेक्शन भी सामने आ चुका है 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : X
'पेद्दी' का 22वें दिन का कलेक्शन
निर्देशन बुची बाबू सना की स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने चौथे गुरुवार 22वें दिन 65 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं राम चरण और जान्हवी कपूर की इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में कुल 9.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 237.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

4 of 5
'मैं वापस आऊंगा'  - फोटो : इंस्टाग्राम
'मैं वापस आऊंगा' का अब तक कलेक्शन
  • फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की
  • पहले हफते में फिल्म ने कुल 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • वहीं आज दूसरे हफ्ते का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'मैं वापस आऊंगा' का 14वें दिन का कलेक्शन
लगभग 65 करोड़ रुपये में बनी दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने आज दूसरे गुरावार 14वें दिन 2.16 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ती रहेगी। वहीं फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कुल 22.36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 34.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें: Rajinikanth: कैसे तैयार हुआ 'धर्मन' में रजनीकांत का स्टाइलिश लुक? निर्माताओं ने शेयर किया खास वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें