Box Office Collection: ‘पेद्दी’ को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। तो वहीं, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। जानिए दोनों फिल्मों ने आज कितना कलेक्शन किया है।
इन दिनों थिएटर्स में कई फिल्में लगी हुई हैं। इस बीच ‘पेद्दी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। जानिए इन दोनों फिल्मों ने आज रविवार के दिन कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
2 of 4
पेद्दी
- फोटो : एक्स
‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। फिल्म ने आज रविवार के दिन 7.41 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 214.21 करोड़ का हो गया है।
विज्ञापन
3 of 4
है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : X
‘है जवानी तो इश्क होना है’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'पेद्दी' के अलावा वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेग्डे की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। आज रविवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 43.30 करोड़ का हो गया है।
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' और 'हॉन्टेड 3डी'
- फोटो : सोशल मीडिया
थिएटर्स में लगी हैं ये फिल्में
इन दोनों फिल्मों के अलावा और भी कई फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। इनमें हॉलीवुड की फिल्म ‘ऑब्सेशन’ भी शानदार कमाई कर रही है। वहीं कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ भी थिएटर्स में लगी हुई है।