फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी ने करीबी दोस्तों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, मौनी रॉय ने साझा की जश्न की प्यारी तस्वीरें

Sun, 14 Jun 2026 08:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Disha Patani Birthday Celebration Unseen Pictures: शनिवार को बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। करीबी दोस्तों के साथ दिशा ने जन्मदिन की छोटी सी पार्टी की। इस पार्टी की तस्वीरें मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की हैं।  

विज्ञापन
1 of 1
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम@imouniroy

मौनी रॉय और दिशा पाटनी पुरानी दोस्त हैं। दोनों अक्सर वेकेशन पर साथ जाती हैं। साथ पार्टी करती हैं। दिशा पाटनी के जन्मदिन के सेलिब्रेशन में भी मौनी रॉय शामिल हुईं। इस जश्न की कुछ अनदेखी तस्वीरें मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में मौनी और दिशा के करीबी दोस्त भी शामिल हुए। 



मौनी रॉय ने दिशा पाटनी के जन्मदिन की कई अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इसमें उनके साथ सोमन बाजवा, कृष्णा श्रॉफ, स्टेबिन बेन जैसे सेलेब्स भी दिखाए दिए। यह सभी दिशा के दोस्त हैं। 



दिशा की एक क्यूट फोटो भी मौनी रॉय ने साझा की है। दिशा ने नंबर वन वाली एक टी-शर्ट पहनी थी।  


एक वीडियो भी मौनी ने दिशा की साझा की है, जिसमें दोस्त उनके लिए गाना गा रहे हैं। यह गाना सिंगर स्टेबिन बेन गा रहे हैं। 


आगे एक फोटो मौनी ने शेयर की, जिसमें टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ उनके साथ दिखाई दीं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें