फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल हिंसा: पायल रोहतगी का फूटा गुस्सा, रो-रोकर पूछा कंगना का अकाउंट क्यों हुआ बंद

Thu, 06 May 2021 10:56 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : Insatagram- @payalrohatgi
हाल ही में ट्विटर की तरफ से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। अभिनेत्री की ओर से बंगाल चुनाव को लेकर विवादित पोस्ट करने के बाद यह कार्रवाई की गई थी। कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने से जहां कुछ सेलेब्स दिल ही दिल खुश हैं तो कुछ बेहद दुखी हो गए हैं। इसको लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी भी काफी दुखी और नाराज हैं। अवसाद में उन्होंने सत्ताधारियों को भी खरी-खोटी सुना दी है।
विज्ञापन

2 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : Insatagram- @payalrohatgi
पायल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर नाराजगी जाहिर कर रही हैं। उन्होंने कहा 'बंगाल हिंसा को देखकर मैं काफी समय से खुद को असहाय महसूस कर रही हूं। मैं अपने आप को मजबूत रखने की कोशिश करती हूं। क्योंकि अगर मैंने खुद को मजबूत नहीं रखा तो बहुत सी चीजें गलत हो जाएंगी। आप लोगों ने अभी तक मेरा स्ट्रॉन्ग साइड ही देखा है, लेकिन अब मैं खुद को बेबस महसूस कर रही हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : Insatagram- @payalrohatgi
वह आगे बोलीं कि 'सरकार क्या कर रही है। मोदी जी आप तो हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं न? अमित शाह आप तो देश के गृहमंत्री हैं न? फिर उनके साथ गलत क्यों हो रहा है, जिन्होंने आपको सपोर्ट किया? आप सत्ता में नहीं आए, ममता बनर्जी को सत्ता मिली। लेकिन उन लोगों की क्या गलती है, जिन्होंने आपका समर्थन किया?'

4 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : Insatagram- @payalrohatgi
इसके बाद अभिनेत्री ने कंगना रणौत के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर भी टिप्पणी की। पायल ने कहा कि 'कंगना का अकाउंट क्यों हटाया गया। उन्होंने तो ऐसा कुछ गलत नहीं लिखा होगा। हम सत्ता में नहीं हैं, लेकिन जो लोग हैं वो चुप क्यों बैठे हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : Insatagram- @payalrohatgi
पायल यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। लिखा कि 'ममता बनर्जी आप चुनाव जीत गईं। आपके सामने हिंसा की ये खबरें और फोटोज नहीं आ रहीं। क्या प्रशांत किशोर आपको इसकी जानकारी नहीं दे रहे? बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।' बता दें कि अभिनेत्री पायल रोहतगी भी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अपनी इन्हीं बयानबाजी के कारण पिछले साल इनका भी ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं, इस वीडियो पर भी कुछ यूजर्स उनका मजाक बनाते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें