फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायल रोहतगी ने जोमैटो को बताया सेक्युलर आउटलेट, बोलीं- ग्राहक नहीं मिलेंगे अब हिंदुस्तान में

Fri, 02 Aug 2019 12:00 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media
ऑनलाइन खाना सर्विस कंपनी जोमैटो के एक कस्टमर ने डिलिवरी ब्वॉय से खाना लेने से इनकार कर दिया क्योंकि वो गैर-हिंदू था। कस्टमर ने ट्विटर पर इसकी शिकायत जोमैटो से की तो कंपनी ने कहा कि खाने कोई धर्म नहीं होता, खाना खुद एक धर्म है। इस ट्वीट के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कंपनी की तारीफें करते नहीं थक रहे। लेकिन कई लोग जोमैटो के ट्वीट के बाद नाराज भी हैं और सोशल मीडिया पर इसे अनइंस्टाल करने की मुहिम चला रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media
इस मामले में एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने एक ट्वीट किया है। पायल ने जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय का पुराना वीडियो शेयर किया है इसमे वो ऑर्डर से खाना खाते नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ पायल ने लिखा, 'सेक्युलर हिंदू धोबी के कु... ना घर का ना घाट का। ग्राहक जूठा खाना खाने को तैयार है क्योंकि ये खाना एक सेक्युलर आउटलेट से है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 6
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media
एक और ट्वीट में पायल ने लिखा- अमन की आशा वाले आ गए। जिसको फ्री में PR करवाना है वो सेक्युलरिज्म का नारा लगाए परंतु ग्राहक तो नहीं मिलेंगे अब हिंदुस्तान में हिन्दु विरोध करके आपको। #ZomatoUninstalled #boycottzomato.
 

 

4 of 6
swara bhaskar
इससे पहले हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वालीं स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया कि 'इससे मुझे उम्मीद की किरण दिखाई दी कि अभी भी इस तरह की हिम्मत बाकी है।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
Gauhar Khan - फोटो : social media
एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा कि 'आप पर हमें गर्व है। इसके बाद मैं आपकी गोल्ड मेंबर बनने जा रही हूं। ढेर सारा प्यार और आदर।'

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया कि 'ज्यादा नफरत नहीं करते, एसिडिटी हो जाती है। ठंड रखो, जो खाना है, खा लो। अनाउंस क्यों करते हो। ट्विटर पर थाली चम्मच लेकर शोर ही मचता है। असल में थाली चम्मच नहीं मिलता खाना खाने के लिए दोस्त।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें