फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर मलाला के ट्वीट पर भड़की ये एक्ट्रेस, बोलीं- बलूचिस्तान में होता है अत्याचार

Fri, 09 Aug 2019 12:28 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Payal Rohatgi and Malala Yousafzai - फोटो : Social Media
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। शांति का नोबेल जीतने वाली पाकिस्तानी शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला युसुफजई ने बृहस्पतिवार को कहा पिछले 70 साल से कश्मीर के लोग बदहाली में जी रहे हैं। उनका कोई विकास नहीं हुआ। वहां के लोगों को अमन और चैन से जिंदगी जीने का हक है। मलाला के इस बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी भड़क गईं और उन्होंने कहा कि मलाला को कश्मीर की चिंता छोड़ POK के बारे में बताना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media
पायल रोहतगी ने कहा कि वो मलाला को नहीं जानती थीं। उन्हें आज ही पता चला है कि वो नोबेल जीतने वाली कोई 22 साल की लड़की हैं। पायल ने कहा- 'मलाला नोबेल प्राइज विनर है, एक 22 साल की लड़की है, हिजाब पहनकर घूमती है और नॉनसेंस टाइप करती है। उसके क्षेत्र के अंदर जहां से वो आई है... पाकिस्तान के अंदर बलूचिस्तान की औरतों और बच्चों के ऊपर जितना अत्याचार होता है उसके ऊपर वो कभी आवाज नहीं उठाती। वीना मलिक, मलाला और माहिरा खान जैसे लोग ये फेक नाटक प्रमोट करते हैं कि कैसे कश्मीरी मुस्लिम को टारगेट किया जा रहा है। जबकि हम जानते हैं कि कश्मीर के लोग खुश हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
malala yousafzai
मलाला ने क्या कहा था
मलाला ने कहा कि वह हमेशा से जम्मू कश्मीर की आवाम खासतौर पर महिलाओं और बच्चों को लेकर चिंतित रही हैं। इन्होंने हिंसा को सबसे अधिक झेला है और इसका सबसे ज्यादा नुकसान इन्हें ही हुआ। मलाला कहती हैं कि दक्षिण एशिया उनका घर है जिसे वह 1.8 अरब कश्मीरियों के साथ साझा करती हैं, वहां अशांति उन्हें परेशान करती है। मलाला ने कहा, कश्मीर का अलग रंग है, अलग संस्कृति, भाषा और रहन-सहन है। उम्मीद करती हूं कि वहां के लोगों को अमन और चैन से जिंदगी जीने का हक है।

4 of 5
मलाला यूसुफजई
दुनिया से की शांति कायम करने की अपील
मलाला ने दक्षिण एशियाई देशों समेत पूरी दुनिया से कश्मीरियों के दुख को खत्म करने और उनके जीवन में सुख लौटाने में मदद करने व क्षेत्र में शांति कायम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें सभी मतभेदों को छोड़कर सात दशक पुराने कश्मीर विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने में ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malala Yosoufzai
मेरी पीढ़ियों के सामने भी कश्मीर रहा बेहाल
‘कश्मीरी लोग बरसों से मुश्किलें झेल रहे हैं। उनके हालात तब भी बुरे थे जब मैं छोटी थी, तब भी जब मेरे माता पिता छोटे थे और वे लोग तब भी मुश्किलों में जी रहे थे जब मेरे दादा जी जवान थे। उन्हें और कष्ट झेलने की जरूरत नहीं है।’ -मलाला का ट्वीट 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें