फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सस्पेंड हुआ पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट, अभिनेत्री ने कहा- 'न मैं किसी को गाली दी और न ही...'

Wed, 08 Jul 2020 05:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देती रहती हैं, लेकिन बहुत बार उन्हें अपनी राय रखना भारी पड़ी जाता है और नतीजन उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो जाता है। ऐसे में एक बार फिर पायल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है। इस बात की जानकारी खुद पायल  ने दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया
पायल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद और वंशवाद पर अपनी राय रख रही थीं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि किसी को बिना कुछ बोलने के बावजूद उनके ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया
पायल रोहतगी ने अपने वीडियो में कहा, 'अभी मुझे आधे घंटे पहले पता चला है कि मेरा ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। इस बारे में किसी ने भी मुझे कोई जानकारी नहीं दी है। मुझे नहीं पता इसके पीछे कारण क्या है, इसलिए मैं आप सभी से यही कहना चाहूंगी आप लोग भी पता करें के मेरा ट्विटर अकाउंट सस्पेंड क्यों कर दिया है।' 

4 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया
पायल रोहतगी ने वीडियो में आगे कहा, 'न मैं किसी को गाली देती हूं, न मैं किसी के साथ गलत शब्दों के प्रयोग करती हूं। मैं बस तथ्यों को रखने का प्रयास करती हूं। मगर मेरे इस प्रयास को उदारवादियों के जरिए गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए मैं सबसे दर्खास्त रखती हूं कि मेरे ट्विटर को वापसी लाने की मांग रखिए। वरना मैं आप लोगों से बात नहीं कर पाऊंगी।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया है। इससे पहले दिल्ली दंगों पर टिप्पणी करने की वजह से उनका एक हफ्ते के लिए ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया था। वहीं पिछले साल भी गांधी-नेहरू परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट पर भी पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया था। 

पढ़ें: दो मिनट के रोल ने संजीव कुमार को बना दिया अभिनेता, फिल्मों में ऐसे किरदार करने की वजह से बने सदाबहार कलाकार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें