फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं बॉलीवुड के ये 10 सितारे, इस अभिनेता ने पाकिस्तानी फिल्म में भी किया काम

Wed, 08 Jul 2020 05:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
इरफान खान, ऐशर्या राय बच्चन, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के ऐसे कई कलाकार हैं जो अपनी फिल्मों की वजह से लंबे समय तक चर्चा में रहते हैं। वहीं बॉलीवुड के कई ऐसे भी कलाकार हैं जो हिंदी सिनेमा के अलावा अंग्रेजी सिनेमा यानी हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों ने हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया और नाम कमाया है। आज हम आपको उन्हीं कलाकारों से रूबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान खान
यह अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन इरफान खान ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया था। उन्होंने न्यूयॉर्क आई लव यू, स्लमडॉग मिलेनियर, द वॉरियर, जुरासिक वर्ल्ड, इनफेरनो और द अमेजिंग स्पाइरमैन सहित कई और हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। 
विज्ञापन

3 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा 
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म बेवॉच, इजन्ट इट रोमांटिक, अ किड लाइक जेक और अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिको में नजर आ चुकी हैं। इन सभी में प्रियंका चोपड़ा के अभिनय को खूब पसंद किया गया था। 

4 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
जी हां, पिछली सदी के महानायक भी हॉलीवुड सिनेमा में काम कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने हॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता लियोनार्डो डी कैपरियो की फिल्म द ग्रेट गैट्सबी में काम किया था। यह फिल्म साल 2013 में आई थी। 
विज्ञापन

5 of 11
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन हॉलीवुड फिल्म द पिंक पैंथर 2 और द लास्ट लीजन में काम कर चुकी हैं। दर्शकों ने इन दोनों फिल्मों में ऐश्वर्या राय बच्चन के अभिनय को खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन

6 of 11
अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
अमरीश पुरी
यह बॉलीवुड के सदाबहार खलनायकों में से एक रहे थे। अमरीश पुरी ने बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाकर पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम  में काम किया था।
विज्ञापन

7 of 11
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा
यह बीते दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रेक्शन में नजर आए थे। फिल्म में रणदीप हुड्डा के अभिनय को खूब पसंद किया गया।

8 of 11
फ्रीडा पिंटो - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रीडा पिंटो
यह हॉलीवुड फिल्म यू विल मीट अ टॉल डार्क स्ट्रेंजर, राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स, इम्मॉर्टल और त्रिशना में जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

9 of 11
ओम पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
ओम पुरी
इन्होंने जितना नाम बॉलीवुड में रहकर कमाया उतना ही हॉलीवुड में भी कमाया। ओम पुरी ने हॉलीवुड फिल्म माए सन द फैनैटिक,सिटी ऑफ जॉय, ईस्ट इज ईस्ट वोल्फ, घोस्ट और डार्कनेस एंड चार्ली विल्सन्स वॉर में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था। 

10 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण
इन्होंने हॉलीवुड में साल 2017 में डेब्यू किया था। दीपिका पादुकोण एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज में नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी लेकिन दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन

11 of 11
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह
इन्होंने हॉलीवुड फिल्म द लीग ऑफ एक्सट्राऑर्डिनरी जेंटलमेन, खुदा के लिए और द ग्रेट न्यू वंडरफुल में काम किया है। इसके अलावा वह पाकिस्तानी फिल्म जिंदा भाग में भी नजर आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें