फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 खत्म होने का विरोध करने पर गुलाम नबी आजाद पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, किया आपत्तिजनक ट्वीट

Tue, 06 Aug 2019 05:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
payal rohtagi, gulam nabi azad - फोटो : social media
एक्ट्रेस पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पायल रोहतगी ने राज्यसभा में कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधा है। यही नहीं पायल रोहतगी ने आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

2 of 5
payal rohtagi - फोटो : social media
पायल रोहतगी ने कांग्रेस को टैग करते हुए लिखा कि 'पिछले 70 सालों से अपनी बकवास बंद करें। गुलाम नबी आजाद तो पाकिस्तानी आतंकवादी से भी ज्यादा वाहियात हैं। उन्हें कोई बताए कि अगर वह संसद में और ज्यादा बकवास बात करेंगे तो लोग उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर देंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
payal rohtagi - फोटो : social media
पायल रोहतगी ने इसके अलावा अनुच्छेद 370 को लेकर कई ट्वीट किए। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'सभी भारतीयों को बधाई। 370 चला गया।'

4 of 5
payal rohtagi - फोटो : social media
हाल ही में ऑनलाइन खाना सर्विस कंपनी जोमैटो के एक कस्टमर ने डिलीवरी ब्वॉय से खाना लेने से इनकार कर दिया क्योंकि वो गैर-हिंदू था। कस्टमर ने ट्विटर पर इसकी शिकायत जोमैटो से की तो कंपनी ने कहा कि खाने कोई धर्म नहीं होता, खाना खुद एक धर्म है। इस ट्वीट के बाद पायल ने जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय का पुराना वीडियो शेयर किया है इसमे वो ऑर्डर से खाना खाते नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ पायल ने लिखा, 'सेक्युलर हिंदू धोबी... ना घर का ना घाट का। ग्राहक जूठा खाना खाने को तैयार है क्योंकि ये खाना एक सेक्युलर आउटलेट से है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
payal rohtagi - फोटो : instagram
पायल रोहतगी कई बार बॉलीवुड के दूसरे सेलेब्स को भी निशाने पर लेती रही हैं। इससे पहले उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वो भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा पर भड़क उठीं। पायल ने साक्षी मिश्रा के वीडियो को सोच-समझकर साजिश के तहत उठाया गया कदम बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें