फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया के खिलाफ करवाया मामला दर्ज, पायल रोहतगी ने जताई खुशी

Wed, 29 Jul 2020 09:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पायल रोहतगी, रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले ने अचानक से बदल लिया। अब तक चुप्पी साधे बैठे परिवार ने जैसे ही एक कदम आगे बढ़ाया, इस मामले ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। जिसके बाद अब रिया के ऊपर अभिनेत्री पायल रोहतगी का भी गुस्सा बरस पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर सुसाइड के लिए उकसाने सहित कई आरोप लगाए हैं। परिवार के इस कदम से सुशांत के फैन्स ने राहत की सांस ली है। तो वहीं अभिनेत्री पायल रोहतगी भी खुश नजर आ रही हैं। पायल भी उन्हीं सेलेब्स में से एक हैं जो लगातार सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं। रिया पर केस दर्ज किए जाने की खबर सुन पायल ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो साझा करते हुए सुशांत के लिए खुशी और रिया के लिए गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : instagram
पायल रोहतगी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में पायल कह रही हैं सुशांत के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाकर बहुत ही साहसिक कदम उठाया है। साथ ही वीडियो में पायल रिया के ऊपर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए कह रही हैं कि रिया को अपने किये की सजा जरूर मिलेगी। वीडियो के जरिए पायल ने रिया के प्रति सहानुभूति जताने वाले सितारों को भी आड़े हाथ लिया है। साथ ही वो रिया को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रही हैं।
 

4 of 5
पायल रोहतगी
पायल रोहतगी वीडियो में रिया को गाली देते हुए कहती हैं कि उम्मीद है कि वो अपनी आगे की जिंदगी जेल में सड़ते हुए बिताएंगी और उन्हें कानून कड़ी से कड़ी सजा देगा। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में भी पायल ने लिखा है, 'रिया तुम्हें अपनी बाकी जिंदगी जेल में सड़ना पड़ेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेखर कपूर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही लगातार पायल सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं। पायल ने कई वीडियो साझा करते हुए फिल्म इंडस्ट्री की पोल खोली है। पायल ही नहीं बल्कि शेखर सुमन, शेखर कपूर, कंगना रनौत जैसे सितारे भी लगातार सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें: वरुण और रेमो डिसूजा को बड़ा झटका, 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'एबीसीडी 2' के इस साथी का निधन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें