फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के सपोर्ट में उतरीं इस एक्ट्रेस ने करण की पार्टी को कोसा, कही ऐसी बात मच सकता है बवाल

Fri, 02 Aug 2019 11:50 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Karan Johar - फोटो : social media
इन दिनों सोशल मीडिया पर करण जौहर की पार्टी के वीडियो की काफी चर्चा है। उनकी पार्टी में पहुंचे कई बड़े सितारों का इस वीडियो में दिखने के बाद खूब बवाल हो रहा है। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और विक्की कौशल से जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
vicky kaushal, ranbir kapoor - फोटो : social media
वीडियो में सभी स्टार्स के हाव भाव थोड़े से अलग दिख रहे हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स सहित कई लोगों ने कहा कि सभी स्टार्स नशे में धुत हैं। इतना ही नहीं शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने इस सितारों का डोप टेस्ट करवाने तक की मांग कर दी। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी भी विधायक मनजिंदर सिरसा के सपोर्ट में आते हुए इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Payal Rohatgi - फोटो : file photo
पायल रोहतगी ने मनजिंदर सिरसा की तरह #UdtaBollywood के साथ ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस में उन्होंने करण जौहर की पार्टी में मौजूद सभी सितारों की जमकर आलोचना की है। साथ ही पायल रोहतगी ने विधायक मनजिंदर सिरसा की उस बयान और वीडियो का सपोर्ट किया है जिसमें उन्होंने पार्टी में मौजूद सभी बॉलीवुड सितारों के डोप टेस्ट की मांग की है। 
 

 

4 of 5
Manjinder Singh Sirsa - फोटो : Social Media
बीते दिनों शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने ट्वीट कर कहा था कि सभी सेलेब ड्रग्स के नशे में हैं। सिरसा ने लिखा, 'उड़ता बॉलीवुड- कल्पना बनाम वास्तविकता। यहां देखिए बॉलीवुड के बड़े सेलेब्रिटीज किस तरह ड्रग्स के नशे में धुत नजर आ रहे हैं। अगर आप भी मेरी बात से सहमत हैं तो इन ड्रग्स लेने वाले स्टार्स के खिलाफ आवाज बुलंद करें।' सिरसा ने शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, करण जौहर और विक्की कौशल को टैग भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor - फोटो : social media
वहीं इसके बाद कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने करण जौहर के सपोर्ट में आते हुए लिखा था कि, 'मेरी पत्नी भी इस पार्टी में मौजूद थी। यहां किसी ने भी ड्रग्स नहीं ली थी। इसलिए झूठ बातें फैलाना और ऐसे लोगों को बदनाम करना बंद करें जिन्हें आप जानते तक नहीं। मुझे उम्मीद है कि आप हिम्मत जुटाएंगे और सामने आकर माफी मांगेंगे।' बता दें कि इस वीडियो पर साेशल मीडिया यूजर्स ने भी आपत्ति जताई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें