फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में घोड़ा न लाने पर सोनम कपूर का बयान सुन भड़क उठीं ये अभिनेत्री, खुलेआम कहा- 'मूर्ख महिला'

Thu, 20 Feb 2020 10:16 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। इस बार उन्होंने पेटा (Peta) को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। सोनम कपूर को ये पोस्ट साझा करना भारी पड़ा गया। इस पोस्ट की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल कर दिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : social media
दरअसल पेटा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर वीडियो साझा किया। इस वीडियो को साझा करते हुए पेटा ने बताया कि कैसे भारत में शादियों में इस्तेमाल होने वाले घोड़ों के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है। अपने इस ट्वीट में पेटा ने बॉलीवुड सितारों को भी टैग किया है। इस ट्वीट को सोनम कपूर ने रीट्वीट किया। इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने बताया था कि उनके पति आनंद आहूजा बारात में घोड़ा लेकर क्यों नहीं आए थे ? 
विज्ञापन

3 of 5
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media
सोनम कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इस वजह से मेरे पति बारात में घोड़ा और तेज म्यूजिक के साथ नहीं आए थे।' सोनम के इस ट्वीट की खूब चर्चा हुई, लेकिन उनके इस ट्वीट पर अभिनेत्री पायल रोहतगी भड़क गई हैं। पायल रोहतगी ने सोनम कपूर पर भड़के हुए ट्विटर पर लिखा- 'राम राम जी, मूर्ख महिला तुम मांस खाती हो, वो भी जानवरों की हत्या करके तैयार किया जाता है, वो शाकाहारी नहीं है। उम्मीद है कि आपको जल्द ही अकल आएगी'। 
 

4 of 5
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media
इस ट्वीट के साथ पायल ने #LiberalismIsAMentalDisease #SonamKapoorisDUMB #PayalRohatgi जैसे हैशटैग भी जोड़े। पायल रोहतगी के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनम कपूर के सपोर्ट मेें तो कुछ ने विरोध में प्रतिक्रिया दी। पायल रोहतगी के अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सोनम कपूर को कमेंट के जरिए ट्रोल किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mohan Bhagwat, Sonam Kapoor - फोटो : amar ujala
वहीं बीते दिनों अभिनेत्री सोनम कपूर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की उनके तलाक वाले बयान की आलोचना करने की वजह से सुर्खियों में थी। सोनम ने अपने ट्वीट में उनके बयान को मूर्खतापूर्ण बताया था। सोनम कपूर ने लिखा- 'कौन समझदार इंसान ऐसी बातें करता है? पिछड़ा हुआ मूर्खतापूर्ण बयान।' हालांकि अपने इस ट्वीट के बाद सोनम कपूर सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल भी हो गई थीं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री के इस ट्वीट पर भद्दे कमेंट किए थे। गौरतलब है कि मोहन भागवत ने अहमदाबाद में संघ कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए कहा, इन दिनों तलाक के मामले काफी बढ़ गए हैं। लोग छोटी-छोटी बातों पर लड़ने लगे हैं। जैसे-जैसे लोगों में शिक्षा और संपन्नता आई है उसके साथ लोगों में अहंकार भी आ गया है। 

पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला के जीतने के पांच दिन बाद ये क्या बोल गईं रश्मि देसाई? कनेक्शन आसिम रियाज से जुड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें