फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद अभिनेत्री पायल घोष काफी सुर्खियों में आ गई हैं। पायल ने कुछ दिन पहले अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात का खुलासा किया था। साथ ही उन्होंने इस ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए उनसे न्याय की मांग की थी। हालांकि पायल के इन आरोपों को अनुराग ने सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं अब पायल आम जनता के भी रडार पर आ गई हैं।