दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन इस मामले में अब तक किसी भी तरह का कोई खुलासा नहीं हो सका है। सुशांत की मौत आत्महत्या थी, उनका खून किया गया या उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। इन सभी एंगल पर सीबीआई जांच कर रही है। अब तक की जांच में ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि 8 जून को रिया के घर छोड़कर जाने के बाद क्या- क्या हुआ था। वहीं अब खुलासा हुआ है कि रिया का सुशांत का घर छोड़कर जाने के बाद सुशांत ने अपनी बहन मीतू सिंह को मैसेज किया था।
मौत से पांच दिन पहले सुशांत ने किया था बहन को SOS कॉल, कहा था- 'वो लोग मुझे मार डालेंगे'