मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और अपनी जान को खतरा बताते हुए वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग की। पायल ने अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हरैसमेंट के आरोप लगाए हैं और इस केस के चलते ही अभिनेत्री ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात करते हुए अपनी बात उनके सामने रखी।