बात करें फिल्म 'वांटेड' से जुड़ी अन्य चीजों की तो, इस फिल्म का निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। दबंगई और एक्शन से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद पवन सिंह के फैंस के बीच फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट भी बढ़ जाएगी। फिल्म 'वांटेड' 27 अप्रैल के बजाय अब 11 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।