फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में 'लगावेलू लिपस्टिक' गाने से पवन सिंह ने जीता दिल, अक्षरा सिंह और आम्रपाली ने भी लगाए ठुमके

Tue, 15 May 2018 08:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह अपने गानों की तरह आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'वांटेड' भी काफी चर्चा में हैं। इस बीच पवन सिंह के लंदन का एक गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं उनके साथ भोजपुरी कलाकार निरहुआ, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
खबरों की मानें तो यह चारों कलाकार इन दिनों लंदन में मस्ती कर रहे हैं। उनका मस्ती करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि इस वीडियो में पवन सिंह अपना वही पूराना गाना 'लगावेलू जब तू लिपस्टिक' गाते दिख रहे हैं। उनके इस गाने पर निरहुआ, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे भी ठुमके लगाते नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 4
गौरतलब है कि 'लगावेलू जब तू लिपस्टिक' गाने से पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा में असली पहचान मिली थी। उनका यह गाना आज भी भोजपुरी दर्शकों के अलावा अन्य दर्शकों के बीच भी काफी पॉपुलर है। यह गाना अंतर्राष्ट्रिय स्तर पर हिट है। सोशल मीडियो पर इन चारों का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, अभी तक इस वीडियो को 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन

4 of 4
वहीं बात करें पवन सिंह की फिल्म 'वांटेड' की तो इसका निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। दबंगई एक्शन से भरपूर इस फिल्म को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बताया जा रहा था कि फिल्म 'वांटेड' पहले 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 11 मई कर दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें