फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन सिंह के नए गाने 'नैन कटारी' ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल

Fri, 13 Nov 2020 09:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब
भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और गायक पवन सिंह एक बार फिर से अपने नए गाने की वजह से सुर्खियों में हैं। वह भोजपुरी सिनेमा के उन कलाकारों में से एक हैं जिनकी फिल्मों और गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। पवन सिंह के नए गाने का नाम 'नैन कटारी' है, जो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब
पवन सिंह के नए गाने 'नैन कटारी' को बीते महीने 23 अक्तूबर को 'यशी फिल्म भोजपुरी' के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही उनका यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके लाखों फैंस 'नैन कटारी' को खूब पसंद कर रहे हैं। खबर बनाने तक इस गाने को यूट्यूब पर पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
नैन कटारी गाने में पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब
'नैन कटारी' गाने को देखकर कहा जा सकता है कि इसकी शूटिंग विदेश में हुई थी। इस धमाकेदार गाने को आजाद सिंह ने लिखा है। जबकि साजन मिश्रा और आजाद सिंह ने इसका संगीत दिया है। पवन सिंह ने 'नैन कटारी' गाने को शानदार अंदाज में गाया है। यूट्यूब पर उनके इस गानो के खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले पवन सिंह की फिल्म घातक का गाना 'तोहरी सुरतिया' काफी चर्चा में था।

4 of 5
पवन सिंह, सहर अफशा - फोटो : यूट्यूब
पवन सिंह की फिल्म घातक इस साल जुलाई में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। हालांकि यह गाना अक्तूबर में ही रिलीज हुआ था लेकिन अभी भी ट्रेंडिंग में बना हुआ है। उनके इस गाने को भोजपुरी संगीत प्रेमी खूब पसंद किया। इस गाने को अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री सहर अफशा पर फिल्माया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवन सिंह, सहर अफशा - फोटो : यूट्यूब
'तोहरी सुरतिया' गाने को पवन सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया था, वहीं गाने में छोटे बाबा ने संगीत दिया है। जबकि 'तोहरी सुरतिया' गाने को प्रकाश बरौद ने लिखा था। इस गाने के ऑडियो में फिल्म घातक से जुड़ी पवन सिंह और सहर आरफा के रोमांटिक तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि फिल्म घातक में पवन सिंह, शहर आरफा के अलावा टीनू वर्मा और अमित शुक्ला मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में पवन सिंह और शहर आरफा को खूब पसंद किया गया।

पढ़ें: कंगना रणौत ने ट्विटर को बताया राष्ट्र विरोधी, कहा- 'सरकार जल्द लगा सकती है बैन'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें