फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने ट्विटर को बताया राष्ट्र विरोधी, कहा- 'सरकार जल्द लगा सकती है बैन'

Fri, 13 Nov 2020 08:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपने भाई अक्षत रणौत की शादी की वजह से सुर्खियों में हैं, लेकिन वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपना बयान देने से बिल्कुल भी पीछे नहीं रहती हैं। अब उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपना गुस्सा जताया है। साथ ही उन्होंने ट्विटर को हिंदूफोबिक और राष्ट्र विरोधी बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पिता और भाई के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कहा है कि ट्विटर हिंदूफोबिक और राष्ट्र विरोधी है। सरकार इस पर जल्द प्रतिबंध लगा सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पिता के साथ मेरी एक दुर्लभ तस्वीर, जिसमें हम किसी बात पर सहमति जताते नजर आ रहे हैं। हालांकि, किसी को याद नहीं है वह कौन सी बात थी। खैर सुनने में आ रहा है कि सरकार शायद ट्विटर पर बैन लगा सकती है। भारत में ऐसा होने की जरूरत भी है। हमें इस तरह के हिंदूफोबिक और राष्ट्र विरोधी प्लेटफार्म की जरूरत भी नहीं है।'
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं बात करें कंगना रणौत के भाई अक्षत की शादी की तो वह शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की सभी रस्में राजस्थान के उदयपुर में हुईं। कंगना और उनका पूरा परिवार इन दिनों राजस्थान में हैं। भाई की शादी में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उनके लुक से लेकर आउटफिट तक की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने एक वीडियो साझा कर बताया कि उनके इस लहंगे को बनाने में करीब 14 महीने लग गए। वीडियो में कंगना लहंगा पहनकर घूमती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने आउफिट डिजाइनर अनुराधा वकील और ज्वैलरी डिजाइनर सब्यसाची को शुक्रिया कहा है। कंगना का यह लहंगा गुजराती बांधनी है। नीले और बैंगनी रंग के इस लहंगे के साथ कंगना ने हैवी ज्वैलरी किया है। साथ ही उन पर मांग टीका खूब जच रहा है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'सभी, जो मेरे लहंगे के बारे में पूछ रहे थे उन्हें बता दूं कि यह गुजराती बांधनी लहंगा है, जिसे बनाने में लगभग 14 महीने लग गए।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें