फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh VS Khesari: मगहिया जवान के वीडियो से बंटा भोजपुरी सिनेमा, अब यादव-राजपूत के बीच शुरू हुई जंग!

Wed, 04 May 2022 04:44 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Khesari Lal Yadav, Pawan singh - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी सिनेमा इन दिनों अपने दो सुपरस्टार की जंग की वजह से चर्चा में बना हुआ है। इस इंडस्ट्री के दो अभिनेता यानी खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के विवाद को कोई भी अनजान नहीं है। बीते काफी समय से दोनों के बीच अनबन चल रही है और अब इस दोनों का विवाद एक लेवल ऊपर पहुंच गया है। खेसारी लाल और पवन सिंह खुलकर एक-दूसरे पर बयान दे रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि दोनों के विवाद में उनके फैंस भी कूद पड़े हैं, जिस वजह से इस विवाद ने एक अलग ही रूप ले लिया है। भोजपुरी सिनेमा अब दो गुटों में बंट चुका है। इतना ही नहीं, अब इस विवाद में जातिवाद ने भी एंट्री ले ली है, जिसका नुकसान दूसरे कलाकारों को भुगतना पड़ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
खेसारी लाल, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस के वीडियो से खराब हुआ मामला
खेसारी लाल और पवन सिंह एक समय पर अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन दोनों के बीच अनबन ने चीजों को खराब करना शुरू कर दिया और अब जैसे ही दोनों अभिनेताओं के इस विवाद में फैंस की एंट्री हुई है, तो मामला पूरी तरह बिगड़ गया है। काफी समय से शांत बैठ खेसारी लाल और पवन सिंह के विवाद को इस बार एक शख्स के वीडियो ने हवा दी है। वीडियो मगहिया जवान के यू-ट्यूब चैनल का है। यह चैनल भोजपुरी गाने के अश्लीलता के खिलाफ मुहिम चलाते हैं। वीडियो में खेसारी लाल और उनके परिवार को गालियां दी गईं, जिसके बाद अभिनेता ने खुद के लिए सुरक्षा मांगी। साथ ही जातिवाद का मुद्दा भी उठाया।  
विज्ञापन

3 of 4
पवन सिंह और खेसारी लाल - फोटो : सोशल मीडिया
जातिवाद का ऐसा उठा मुद्दा
खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की लड़ाई में फैंस के साथ-साथ जातिवाद की एंट्री भी हो चुकी है। इस जंग में यादव और राजपूत आमने-सामने है। खुद खेसारी लाल भी यह कह चुके हैं कि यह लड़ाई अब जातिवाद की हो गई है। उनका ये आरोप है कि उन्हें राजपूत समुदाय के लोग टारगेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पवन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमारसे आग्रह किया है कि इंडस्ट्री में जातिवाद के जहर पर अंकुश लगाना चाहिए।  
विज्ञापन

4 of 4
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्रियां भी उठा चुकी हैं जातिवाद का मुद्दा
खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच चल रहे इस विवाद का असर बाकी कलाकारों पर भी पड़ रहा है। कई अभिनेत्रियां का कहना है कि उन्हें भी अब सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। तो कुछ ने सामने आकर जातिवाद पर अपनी बात रखी है। कुछ समय पहले इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री काजल राघवानी ने भोजपुरी में जातिवाद की सच्चाई बताई थी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री यादव, सिंह, पांडेय में बंटी हुई है। सिंह जी के साथ काम करो तो यादव जी नाराज, यादव जी के साथ काम करो तो पांडेय जी नाराज। पांडेय जी के साथ काम करो तो यादव जी और सिंह जी नाराज। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें