सुनील ग्रोवर
- फोटो : Instagram
स्टार्स कर रहे जमकर कमेंट
सुनील के फैंस पूरे भारत में फैले हुए हैं, जो उनकी हर तस्वीर और वीडियो पर जमकर कमेंट करते हैं, लेकिन उनकी इस कान स्पेशल तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के भी कई लोग कमेंट कर रहे हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हिना खान भी सुनील की तस्वीर को देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पाई, उन्होंने हंसने वाली इमेजी के साथ लिखा "सुनील....।" हिना के साथ ही रोनित रॉय ने भी तस्वीर पर कमेंट किया, 'वाओ, यार तुमने तो मार ही डाला।' इनके अलावा मोनी रॉय ने भी इस तस्वीर पर फनी रिएक्शन दिया है।