फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के इस सुपरस्टार ने पहली बार किया था इस ब्रांड का विज्ञापन, 16 साल में रचाईं हैं तीन शादियां

Mon, 02 Sep 2019 11:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवन कल्याण - फोटो : social media
साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण को कौन नहीं जानता। करीब 23 साल पहले टॉलीवुड में आए पवन ने कुछ चुनिंदा फिल्में ही की हैं। लेकिन उनकी स्टाइलिश और पावर इमेज लोगों के दिलों में बरकरार है। पवन कल्याण एक्टिंग से इतर एक अलग ही दिशा में अपनी भागीदारी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और वह है राजनीति के क्षेत्र में। पवन जनसेना पार्टी के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पवन कल्याण
पवन कल्याण सुपरस्टार एक्टर चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। पवन की पहली फिल्म ‘अक्कड़ अम्माई लक्कड़’ 1996 में आई थी। 1998 में पवन की फिल्म ‘ठोली प्रेमा’ की को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। पवन कल्याण को खेती का बहुत शौक है। वो खाली वक्त मिलने पर अपने फॉर्म हाउस पर खेती करते मिलते हैं। इसके अलावा उनकी एक्टिंग के बारे में तो आ जानते ही होंगे। पवन को साउथ का अमिताभ बच्चन कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पवन कल्याण
पवन कल्याण तीन बार शादी कर चुके हैं। पवन कल्याण की पहली पत्नी नंदिनी थीं, जिनसे उन्होंने 1997 में शादी की लेकिन 1999 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद पवन ने 2009 में रेनू देसाई से शादी की। लेकिन 3 साल बाद ही 2012 में पवन और रेनू अलग हो गए। पवन ने 2013 में अन्ना लेजनेवा से शादी की है।

4 of 5
पवन कल्याण - फोटो : ANI
पवन का एक्टिंग करियर 23 साल से भी ज्यादा का है। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 23 फिल्में की हैं। वे एक फिल्म के लिए करीब 18 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। पवन कल्याण के राजनीति में बिजी होने के बावजूद उनका क्रेज फैंस में कम नहीं हुआ है। पवन मार्च 2014 में जन सेना पार्टी बना कर राजनीति में भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवन कल्याण
तेलुगु फिल्मों के एक्टर पवन कल्याण फिल्म डायरेक्टर, सिंगर, कोरियोग्राफर, स्क्रीन राइटर और मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। उनकी स्टाइलिश और पावर इमेज लोगों के दिलों में घर कर चुकी है। पवन कल्याण साउथ के पहले एक्टर हैं जिन्होंने पेप्सी का विज्ञापन किया था। क्या आप जानते हैं पवन कल्याण डायरेक्शन में जाना चाहते थे लेकिन सुपरस्टार चिरंजीवी की पत्नी सुरेखा ने उन पर एक्टिंग करने के लिए जोर डाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें