फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: अभिनेता के अलावा मशहूर राजनेता भी हैं पवन कल्याण, अब तक रचा चुके हैं तीन शादियां

Fri, 02 Sep 2022 07:30 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवन कल्याण
साउथ से सुरपरस्टार और टॉलीवुड में पावर स्टार के नाम से जाने जाने वाले अभिनेता पवन कल्याण आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। उन्होंने तेलुगू भाषा की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी है। पवन कल्याण एक शानदार कलाकार के अलावा निर्माता-निर्देशक, स्टंट को-ऑर्डिनेटर, गायक, कोरियोग्राफर और राजनेता भी हैं। वह 2 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस खास मौके पर अभिनेता से जुड़ी कुछ बातें जानते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पवन कल्याण - फोटो : Social media
पवन का जन्म आंध्र प्रदेश के बपतला में हुआ था और उनका असली कोन्निडेला कल्याण बाबू है। हालांकि उनका स्क्रीन नेम पवन कल्याण हैं और साउथ सिनेमा में उन्हें पावर स्टार के नाम से जाना जाता है। पवन कल्याण ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘अक्कड़ अम्माई इक्कड़ अब्बाई’ से साल 1996 में की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय ने किया। पवन कल्याण को साल 1998 में फिल्म ‘ठोली प्रेमा’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा भी उनको कई फिल्मों के लिए पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
पवन कल्याण अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए सुर्खियों में रहे हैं। पवन कल्याण ने कुल तीन शादियां की हैं। जिनमें से उनकी दो पत्नियां देसी और एक विदेशी हैं। उनकी पहली पत्नी नंदिनी थीं, जिनसे उन्होंने साल 1997 में शादी की, लेकिन यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और साल 2008 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद पवन कल्याण ने साल 2009 में रेनू देसाई से शादी की। उनकी यह शादी महज तीन साल ही चल पाई और 2012 में दोनों का तलाक हो गया।

4 of 5
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण ने तीसरी शादी विदेशी बाला अन्ना लेजनेवा से की। दोनों की मुलाकात साल 2011 में हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और उसी साल अन्ना एक बेटी की मां भी बन गईं। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम मार्क शंकर पवनोविच है। फिल्मों के अलावा पवन कल्याण कई टीवी विज्ञापनों का भी चेहरा रहे हैं। वह साउथ सिनेमा के ऐसे पहले अभिनेता हैं, जिन्होंने पेप्सी का सबसे पहले विज्ञापन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवन कल्याण
पवन कल्याण अभिनेता के साथ-साथ राजनेता भी हैं। वह साल 2008 से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने लंबे समय तक अपने भाई चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी के लिए काम किया। इसके बाद पवन कल्याण ने अपनी खुद की पार्टी बना ली। पवन कल्याण की राजनीतिक पार्टी का नाम जन सेना पार्टी है। इसका गठन उन्होंने साल 2014 में किया था और पार्टी अब भी सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें