फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pavitra Punia: आईपीएस बनने की चाह रखने वाली नेहा ऐसे बनीं पवित्रा, 'बिग बॉस' में भी आ चुकी हैं नजर

Mon, 22 Aug 2022 05:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पवित्रा पुनिया - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 14 के जरिए सुर्खियों में आईं टीवी की मशहूर अभिनेत्री पवित्रा पुनिया आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2020 में अभिनेत्री ने अपनी अदाओं से बिग बॉस के जरिए फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। पवित्रा के ग्लैमरस अंदाज और हॉट अवतार के दीवानों की कोई कमी नहीं है। अभिनेत्री पहली बार साल 2009 में टीवी के मशहूर शो स्प्लिट्सविला में नजर आई थीं। तो चलिए आज जन्मदिन के इस खास मौके पर अभिनेत्री से जुड़ी कुछ बातें साझा करते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
पवित्रा पुनिया - फोटो : इंस्टाग्राम
पवित्रा पुनिया का जन्म 2 अगस्त 1988 को यूपी के बागपत जिले हुआ था। इनकी आगे की परवरिश दिल्ली में हुई है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में अभिनेत्री की स्कूलिंग हुई। वह एक आईपीएस अफसर बनना चाहती थीं, इसके लिए पवित्रा ने करीब डेढ़ साल तक यूपीएससी की तैयारी भी की थी। इसके अलावा उन्होंने हॉस्पिटैलिटी में डिप्लोमा भी किया है। पवित्रा ने साल 2009 के जरिए स्प्लिट्सविला 3 से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह लव यू जिंदगी, नागिन 3 और कवच जैसे सीरियल में भी नजर आने लगीं। 
विज्ञापन

3 of 4
एजाज खान, पवित्रा पुनिया - फोटो : Insatagram- @pavitrapunia_
शायद बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि पवित्रा का असली नाम नेहा सिंह है। उन्होंने अपना यह नाम टीवी शो में आने से पहले रखा था। साल 2020 में पवित्रा को बिग बॉस के लिए ऑफर आया तो उन्होंने झट से हां कर दी। इसी साल इस शो में एजाज खान भी नजर आए थे। शो में आए तो दोनों सिंगल थे, लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों जोड़ी के रूप में बाहर निकले थे। पवित्रा ने एजाज के लिए अपनी फीलिंग्स का शो में ही इजहार कर दिया था। दोनों अपने रिलेशनशिप में काफी खुश हैं और अब ये जोड़ी मुंबई में रहती है।
विज्ञापन

4 of 4
एजाज खान, पवित्रा पुनिया - फोटो : Insatagram- @pavitrapunia_
पवित्रा पुनिया इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा को भी डेट कर चुकी हैं। पवित्रा पुनिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर एजाज के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। बिग बॉस में पॉपुलरिटी मिलने के बाद अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें