फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 बार प्रति मिनट के हिसाब से गियर शिफ्ट करते थे पॉल वॉकर, जब मौत हुई तो हैरान रह गए थे फैंस

Thu, 12 Sep 2019 12:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पॉल वॉकर - फोटो : social media
'फास्ट एंड फ्यूरियस' के स्टार पॉल वॉकर की आज बर्थ एनिवर्सिरी है। वॉकर का साल 2013 में कैलिफोर्निया के सांता क्लैरिटा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। अधिकारियों को वैलेंसिया में आग की लपटों से लिपटी एक गाड़ी मिली, जिसमें दो लोग भी मौजूद थे। पॉल वॉकर की जब मौत हुई वह सिर्फ 40 साल के थे। पॉल अपनी उदारता, और अपने लुक के लिए फेसम थे। पॉल की बर्थ एनिवर्सिरी के मौके पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
पॉल वॉकर - फोटो : Social Media

पॉल ने साल 1985 में 11 साल की उम्र में टेलीविजन में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने फिल्में करने से पहले "हाईवे टू हेवन", "ए टच्ड बाई एन एंजेल द्वारा", "थ्रोब" और अन्य टीवी शोज में काम किया। Monster in the Closet पॉल की पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने काम किया था। ये फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी। इसके बाद पॉल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन

3 of 5
पॉल वॉकर - फोटो : social media
उनकी मां चेरिल एक फैशन मॉडल थीं और उनके पिता ठेकेदार थे। वह सबसे चार भाई बहनों में सबसे बड़े थे। वॉकर की जिंदगी बहुत सादी थी। न कभी किसी स्कैंडल में नाम आया, न कोई सेंसेशनल मूमेंट वायरल हुआ। लोग वॉकर को फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज के हीरो के रूप में जानते हैं। उन्होंने टीवी सीरीज के अलावा 25 के लगभग फिल्मों में काम किया। 

4 of 5
पॉल वॉकर - फोटो : social media

पॉल को कार का बहुत शौक था ये बात तो आप जानते ही होंगे लेकिन स्पीड को लेकर वॉकर के बारे में कहा जाता है कि कार में 42 बार प्रति मिनट के हिसाब से गियर शिफ्ट करते थे। उनको कार रेसिंग का इतना अनुभव था कि लोग कहते हैं अगर हादसे वाले दिन वो अपने दोस्त के बजाय खुद अपनी कार ड्राइव कर रहे होते, तो शायद जिंदा होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पॉल वॉकर - फोटो : instagram
पॉल वॉकर फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ की फ्रेंचाइजी का एक जाना माना चहरा रहे हैं। इसके अलावा वह एक पॉप्युलर सस्पेंस ड्रामा 'आवर' में भी नजर आए थे। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में भी पॉल को गाड़ियों का बहुत शौक था। उनके पास एक अच्छा खासा गाड़ियों का कलेक्शन था। पॉल अपने खाली समय में कई रेसिंग सीरीज में हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंनें 'रेडलाइट टाइम अटैक रेसिंग सीरीज' में भी हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें